-
☰
हिमाचल प्रदेश के दून विधानसभा में देव भूमि क्षेत्रीय संगठन व देवभूमि सवर्ण संगठन पार्टी प्रत्याशी ने किया डोर टू डोर प्रचार
हिमाचल प्रदेश के दून विधानसभा में डोर टू डोर प्रचार - Photo by : NCR Samachar
संक्षेप
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को दून विधानसभा से देव भूमि क्षेत्रीय संगठन व देवभूमि सवर्ण संगठन पार्टी के प्रत्याशी बलवंत ठाकुर ने डोर टू डोर प्रचार किया। वहीं लोगों के बीच जाकर उन्होंने अपनी बातें रखी।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को दून विधानसभा से देव भूमि क्षेत्रीय संगठन व देवभूमि सवर्ण संगठन पार्टी के प्रत्याशी बलवंत ठाकुर ने डोर टू डोर प्रचार किया। वहीं लोगों के बीच जाकर उन्होंने अपनी बातें रखी। उन्हें लोगों का खासा समर्थन मिल रहा है, जिसके चलते वह अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त है। इस बार की चुनाव की अगर बात करें तो फिर से स्वर्ण समाज ने पूरे हिमाचल जोर शोर से एंट्री की है पिछले चुनाव के मुकाबले अगर बात करें। इस बार दून विधानसभा में मुकाबले की टक्कर है, लेकिन इस बार किस को विधानसभा जाने का मौका मिलता है। वहीं डोर टू डोर प्रचार में बलवंत ठाकुर के साथ उनके कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए बलवंत ठाकुर ने कहा कि, वह अत्याचार न करेंगे, न करने देंगे। वह दून विधानसभा के सब लोगों के लिए लड़ रहे हैं। अगर सवर्ण समाज के हितों के लिए राजनीतिक मैदान ही रणभूमि है, तो वह इस रणभूमि में उतरे हैं। हमारे पूर्वजों ने भी धर्म की रक्षा के लिए अपनी गर्दन कटवाई है। हम दून विधानसभा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उसका अधिकार दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। बलवंत ठाकुर ने कहा कि, देव भूमि क्षेत्रीय संगठन व देवभूमि सवर्ण संगठन द्वारा जो देवभूमि जनहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह उसे पूरी तरह से निभाएंगे।
Loksabha Election 2024 Date: 19 अप्रैल को होगा पहला चुनाव, घर से डाल सकेंगे वोट
राजस्थान: कपासन कांग्रेस के उदय लाल आंजना के लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बनने पर हुई आतिशबाजी
राजस्थान: लोकसभा आम चुनाव 2024के नागौर कलक्टर ने किया मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला इकाई का हुआ चुनाव
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र, समाजवादी छात्र संघ के प्रदेश सचिव बाने अंकित सिंह राठौर