Contact for Advertisement 9650503773


Madhya Pradesh: रजवाड़ों के गणमान्य नागरिकों ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

रजवाड़ों के गणमान्य नागरिकों ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक

रजवाड़ों के गणमान्य नागरिकों ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की - Photo by : ncr samachar

मध्य प्रदेश  Published by: Mukesh Haryani, Date: 18/05/2023 06:15:13 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mukesh Haryani,
  • Date:
  • 18/05/2023 06:15:13 pm
Share:

विस्तार

सागर, गुरुवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष बरोदियाकलां नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 व 15 (रजवां) के गणमान्य नागरिक भाजपा में शामिल हुए। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा के इन सभी नये सदस्यों का भाजपा के कमल पुष्प गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। 

ये सभी नए सदस्य खुरई विधानसभा क्षेत्र में चल रहे चौतरफा विकास कार्यों और भाजपा की रीति-नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए नवनियुक्त सदस्य बाबा भारती तिवारी ने कहा कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा किये गये विकास से वे बहुत प्रभावित हैं। वे मंत्री भूपेन्द्र सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के लिए कार्य करेंगे।