Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश सुड़गांव में जनपद सदस्यों ने किया स्कूलों का निरीक्षण, दोपहर के वक्त बंद मिला स्कूल

दोपहर के वक्त बंद मिला स्कूल

दोपहर के वक्त बंद मिला स्कूल - Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश, मंडला  Published by: admin , Date: 08/10/2022 01:47:10 pm Share:
  • मध्य प्रदेश, मंडला
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 08/10/2022 01:47:10 pm
Share:

संक्षेप

सुड़गांव विकास खण्ड मोहगांव मुख्यालय अन्तर्गत स्कूलों का जनपद पंचायत सदस्य बोध सिंह मरकाम ने शुक्रवार को ग्राम खाल्हेगिठौरी में शासकीय माध्यमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया।

विस्तार

इन्द्रमेन मार्को: सुड़गांव विकास खण्ड मोहगांव मुख्यालय अन्तर्गत स्कूलों का जनपद पंचायत सदस्य बोध सिंह मरकाम ने शुक्रवार को ग्राम खाल्हेगिठौरी में शासकीय माध्यमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दोपहर 3.30 बजे स्कूल बंद मिला। स्कूल के गेट पर 15 बच्चे खेलते नजर आए। आए दिन स्कूलों की समस्या शिक्षकों की भारी लापरवाही देखी जा रही है। आए दिन हड़ताल में किए बच्चों की भविष्य से खिलवाड़ प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आ रहे हैं। बता दें कि, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने सभी ड्रॉपआउट बच्चों को भी शिक्षा से जोड़ने की बात कहते हैं, लेकिन यहां पर शिक्षक की बहुत ही लापरवाही देखी जा रही है। 

शिक्षा के लिए बहुत ही सक्रिय हैं, लेकिन यहां पर पदस्थ शिक्षक की लापरवाही करते जा रहे हैं देखा जाए तो विकासखंड स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास खण्ड मोहगांव शिक्षक अधिकारी आर.एस. भगत एवं बीआरसी दीपक कछवाहा ने स्कूलों का निरीक्षण भी नहीं किया जा रहा है। शिक्षक और बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर में ही रह जाती है। ग्रामीणों ने जनपद सदस्य को बताया कि स्कूल में पदस्थ एक महिला शिक्षक एवं एक शिक्षक अप डाउन करते है। रोजाना स्कूल निर्धारित समय से लेट ही डेढ़ घंटे देरी से खुलता है। शाम को भी समय से पहले ही बन्द कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने सहभागिता देते हुए जनपद पंचायत सदस्य के साथ प्रभु सिंह मसराम, देवा कोर्च, विक्रम मरवी, पहल सिंह मरकाम, रमेश कुमार मलगाम एवं समस्त उपस्थित रहे।