Contact for Advertisement 9650503773


चुनाव प्रचार के दौरान एक बच्चे ने अपने सीने पर लिखवाया डिंपल भाभी जीतेंगी 
 

बच्चे ने अपने सीने पर लिखवाया डिंपल भाभी जीतेंगी - Photo by : NCR Samachar

उत्तर प्रदेश  Published by: Noor Alam , Date: 05/12/2022 03:27:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Noor Alam ,
  • Date:
  • 05/12/2022 03:27:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश कानपुर देहात झिंझक में नन्हे खजांचीनाथ ने किया डिंपल यादव का प्रचार, सीने पर लिखवाया डिंपल भाभी जीतेंगी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश कानपुर देहात झिंझक में नन्हे खजांचीनाथ ने किया डिंपल यादव का प्रचार, सीने पर लिखवाया डिंपल भाभी जीतेंगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात झिंझक के गांव में रहने वाले खजांची नाथ किसी पहचान के मोहताज नही है जब 2016 में पूरा देश नोट बंदी के दौरान लाइन में लगा था जब उसी समय एक महिला ने लाइन में लगे बच्चे को जन्म दिया था जिसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बच्चे का नाम खजांचीनाथ रखा था और साथ ही उसकी पढ़ाई का खर्च अखिलेश यादव उठाते है इसके साथ ही अखिलेश यादव ने रहने के लिऐ घर भी अखिलेश दिए है। अब वही नन्हे खजांचीनाथ ने अखिलेश यादव और डिंपल यादव के लिऐ कानपुर देहात में प्रचार शुरू कर दिया है, प्रचार के लिऐ अपने सीने पर लिखवाया डिंपल भाभी जीतेंगी।