Contact for Advertisement 9650503773


Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में शुरू हो गया चुनावी घमासान, जनता सर्वे में खुली कई बातें 

दिल्ली में शुरू हो गया चुनावी घमासान

दिल्ली में शुरू हो गया चुनावी घमासान - Photo by : NCR Samachar

नई दिल्ली  Published by: Namita Chauhan, Date: 04/11/2022 06:54:49 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 04/11/2022 06:54:49 pm
Share:

संक्षेप

दक्षिणी दिल्ली संगम विहार में चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा शुरू हो गई।

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली संगम विहार में चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा शुरू हो गई। एनसीआर समाचार की जनता सर्वे के दौरान कई बातें खुलकर सामने आई। संगम विहार में केवल 3 वार्ड रह गए है और हर वार्ड से कई उम्मीदवार चुनाव लड़ने और जीतने का सपना देख रहे है। 

दूसरी ओर अगर जनता की बात करें तो जनता आम आदमी पार्टी के कामों से अभी तक पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है। वर्तमान में भी कई ऐसी समस्याएं है जिसका निपटारा आम आदमी पार्टी अभी तक नहीं कर पाई है। वहीं बहुत से ऐसे लोग भी है जो पंकज गुप्ता जो कि सिर्फ एक समाज सेवक है, उनको अपना समर्थन देकर इस बार के चुनाव में उतारना और जिताना चाहते है। 

दिल्ली में नगर निगम के चुनाव की तारीख तय की जा चुकी है। 4 दिसंबर को दिल्ली में नगर निगम के चुनाव कराएं जायेंगे और 7 दिसंबर को उसके नतीजे सबके सामने आ जायेंगे। इस बार के नगर निगम चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर हो सकती है। दोनों ही पार्टियां अपनी अपनी सत्ता नगर निगम पर बनाना चाहती है।