Contact for Advertisement 9650503773

गुजरात के अहमदाबाद में पर्यटक स्थलों का आनंद, अटूट फूट ओवर ब्रिज शानदार नजारा 

अटूट फूट ओवर ब्रिज शानदार नजारा

अटूट फूट ओवर ब्रिज शानदार नजारा - Photo by : NCR Samachar

गुजरात   Published by: Vikram Kumar Meghwal , Date: 19/01/2023 12:34:21 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Vikram Kumar Meghwal ,
  • Date:
  • 19/01/2023 12:34:21 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात के अहमदाबाद जिला का विशेष दौरा। इस दौरे में आपको बता दें गुजरात के अहमदाबाद में अटूट फूट ओवर ब्रिज, कांकरिया तालाब एवं कई छोटे बड़े कार्यकर्म में शिरकत की आपको बता दी हाल ही में गुजरात सरकार द्वारा निर्मित साबरमती नदी के ऊपर पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया फूट ब्रिज बहुत विशाल एवं सुन्दर बनाया गया है एवं दैनिक हजारों वहां पर आया करते है, क्योंकि गुजरात का एक मात्र ऐसा फुट ओवर ब्रिज लोगों के लिए एक सेल्फी प्वाइंट भी माना जाता है। 

विस्तार

फूट ओवर ब्रिज के बारे में आपको बता दें कि, ये काफी बड़ा यानी 200 मीटर (980 फिट) लंबा एवं इसकी ऊंचाई के बारे में बता दे कि, ये 10 मीटर से 14 मीटर के बीच में बना हुआ है एवं गुजरात सरकार द्वारा 74 करोड़ का खर्स कर बनाया गया एवं गुजरात का प्रसिद्ध कांकरिया तालाब का भ्रमण कर आनंद लिया। कांकरिया तालाब की विशेषता काँकरिया झील भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में स्थित सबसे बड़ी झील है। काँकरिया झील को काँकरिया तालाब के रूप से भी जाना जाता है। जानकारी से पता किया कि, काँकरिया झील का निर्माण 15वीं सदी में हुआ माना जाता है। 

कहा जाता है कि, पहले कांकरिया झील को क़ुतुब हौज और हौज-ए-क़ुतुबु के नाम से भी जाना जाता था। काँकरिया झील अहमदाबाद के मणिनगर क्षेत्र के पास स्थित हैं। कांकरिया झील लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है यहां पर शांत वातावरण और मनोरंजन के भरपूर संसाधन है कांकरिया में मनोरंजन के लिए यहां पर चिड़ियाघर, बाल वाटिका, सरीसृप गृह, कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय, झूले और कांकरिया झील का सबसे खूबसूरत स्थान नगीना वाडी है जो कांकरिया झील के बीचो बीच स्थित है। कांकरिया झील का समय-समय पर गुजरात सरकार की ओर से विकास होता रहता है। कांकरिया झील को अहमदाबाद के प्रमुख और खूबसूरत पर्यटक स्थानों में से एक माना जाता है।