Contact for Advertisement 9650503773


हरियाना: नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरे प्रदेश के लोगों में देखने को मिला जोश और उत्साह

- Photo by :

  Published by: Satish , Date: 25/04/2024 06:05:36 pm Share:
  • Published by: Satish ,
  • Date:
  • 25/04/2024 06:05:36 pm
Share:

संक्षेप

हरियाना: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में विशाल ''विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरे प्रदेश के लोगों में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

विस्तार

हरियाना: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में विशाल ''विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरे प्रदेश के लोगों में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार के सत्ताकाल में लोगों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार आया है। कांग्रेस पार्टी का देश की सत्ता पर बहुत लंबे समय तक शासन रहा, मगर उनके शासनकाल में गरीबों का कोई भला नहीं हुआ।     


 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तालिया की गड़बड़हट के बीच 'विजय संकल्प रैली' को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस देश के विकास के साथ-साथ गरीब लोगों के उत्थान पर भी रहा है इसके लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने अनेक लाभकारी योजनाएं बनाकर क्रियान्वयन की जिनका गरीब लोगों के साथ-साथ आम जन को लाभ मिल रहा है। हरियाणा प्रदेश के लोगों को भरपूर मात्रा में बिजली,पानी व खाद मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत प्रत्येक गरीब के घर में गैस का सिलेंडर मुहैया कराया गया। हर घर जल योजना के तहत नल कनेक्शन करने और शौचालय लोगों को घरों में बनाने का कार्य किया गया।    

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा देश विश्वास कर रहा है। आज नरेंद्र मोदी के विकास के विश्वास पर मैं देश की जनता की तरफ से दावा कर रहा हूं कि एनडीए 400 लोकसभा सीटे पार कर भारी बहुमत से देश की सत्ता हासिल करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कोई गरीब व्यक्ति सोच नहीं सकता था कि उन्हें रोजगार मुहिया होगा। डबल इंजन की सरकार में बिना खर्ची बिना पर्ची लोगों को योग्यता के आधार पर रोजगार मिला है।  

  
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज गरीब घरों से फर्स्ट क्लास अधिकारी योग्यता पर नौकरी पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है जिसमें महेंद्रगढ़ क्षेत्र सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है, जब-जब देश पर किसी भी प्रकार की विपदा आई तो यहां के सैनिकों ने हंसते-हंसते हुए अपने प्राणों को बलिदान करते हुए दुश्मनों का अंत कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के बहादुर सैनिकों के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों का सफाया करने का कार्य किया है। नरेंद्र मोदी ने चार करोड लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने का कार्य किया जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अपने लिए व अपने रिश्तेदारों के लिए महलों का निर्माण कार्य करने का काम किया। 


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के 140 करोड लोगों की रक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेखुबी कर रहे हैं। कांग्रेस का कार्य केवल और केवल दुष्प्रचार करना है। जब विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना का संकटकाल चल रहा था तब कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा मुहिया कराई गई वैक्सीन का भी दुष्प्रचार किया था। कांग्रेस के प्रधानमंत्री कहते थे कि इस देश की संपत्ति पर अल्पसंख्यकों का अधिकार है। 

जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश की 140 करोड लोगों की सेवा करना प्रधानमंत्री का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व उसके मुखिया गरीबी हटाने के नाम पर वोट बटोरते रहे लेकिन राहुल गांधी गांधी की दादी भी इस देश से गरीबी नहीं हटा पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा सरकार गरीबी हटाने की दिशा में काम कर रही है। 


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि वे आने वाली 25 मई को अपना एक-एक वोट कमल के फूल पर दबाकर नरेंद्र मोदी को मजबूत प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करें।नरेंद्र मोदी ने सुनियोजित ढंग से देश का भरपूर विकास करवाया- प्रो. रामबिलास शर्मा


इस मौके पर रैली के आयोजक व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने भारी भीड़ से गदगद ''विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनियोजित ढंग से देश का भरपूर विकास करवाया है। विकास की बदौलत भाजपा व उसके सहयोगी दल 400 से अधिक सीटे जीतेंगे। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आकर खड़ा हो जाएगा। इसके लिए आप सभी को एकजुट होकर भारी संख्या में भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह के पक्ष में मतदान करना होगा। 

 शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज तक अपने लोकसभा उम्मीद्वार हरियाणा में नही ढ़ूंढ पाई। जबकी भाजपा ने 10 के 10 लोकसभा उम्मीद्वार मैदान में उतार दिये। विकास के पहिए को निरंतर जारी रखने के लिए हमें हरियाणा में 10 के 10 लोकसभा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करनी होगी।    

सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में चल रहे विकास के पहिए को निरंतर जारी रखने के लिए हमें हरियाणा में 10 के 10 लोकसभा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करनी होगी और हमारे लोकसभा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह को अधिक से अधिक मतों से जीत कर लोकसभा में भेजना होगा।

 

इस मौके पर नारनौल नगर परिषद प्रधान कमलेश सैनी, महेंद्रगढ़ नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, सुरेन्द्र पूनियां,  भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, गार्गी कक्कड़ , जिला परिषद जिला प्रमुख राकेश कुमार, विजय लक्ष्मी चेयरमैन,मंजू कौशिक, मनीष राव, मोनिका चेयरमैन सतनाली, चन्द्र कला खातौद, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, जिला पार्षद वचनाईनाथ, विद्यानंद लांबा, भारती सैनी, अजीत कलवाड़ी, सुधीर दीवान, पवन खैरवाल, राकेश शर्मा, शिवकुमार मेहता, निर्मल तंवर, अर्चना ठाकुर, अमित भारद्वाज, सरला यादव, सरिता जांगड़ा, माया सैनी, अमित मिश्रा नरेंद्र झिमरिया, नौरंग सिंह बसई, राजेन्द्र लाम्बा डालनवास, दिवान शेखावत, हरिओम तंवर सरपंच, नौरंग सिंह बसई, मुन्नाभाई शेखावत, विष्णु पाली, सुरत सैनी, मास्टर दिनेश सैनी, धमेन्द्र सैनी, रामबिलास सैनी, लक्ष्मीनारायण सैनी, ओमप्रकाश सैनी, शकुंतला महायच, सोनी सैनी, मुकेश खटीक तथा पांचों मंडल अध्यक्ष अशोक शेखावत, सतबीर भैरा, दिनेश यादव, कुलदीप शर्मा, विवेक खैरवाल, सहीत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद रहे।


झलकियां:-
-भीड़ की दृष्टि से विजय संकल्प रैली सफल रही ।
-विजय संकल्प रैली में उमड़ी भीड़ से रैली के आयोजन पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गदगद नजर आए।
-विजय संकल्प रैली में महिलाओं की संख्या भी अच्छी रही।
-विजय संकल्प रैली में अपने 37 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का हरियाणा भाजपा को सत्ता तक लाने में दिए गये योगदान का अपने भाषण में कई बार जिक्र किया।
-विजय संकल्प रैली में कांग्रेस इनेलो जजपा सहित अन्य पार्टियों छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में अधिकांश संख्या में सैनी बिरादरी के लोग रहे।
-विजय संकल्प रैली के समापन के बाद शहर में जाम की स्थिति बन गई जो काफी समय बाद यातायात का सुरक्षित आवागमन हुआ।
-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर पालिका चेयरमैन व नारनौल नगरपरिषद कमलेश सैनी के देवर रमेश सैनी के घर पर जलपान किया।