Contact for Advertisement 9650503773


Ghazipur Landfill Fire: गाजीपुर में लगी आग तो मचा सियासी बवाल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

  Published by: Jamil Ahmed , Date: 22/04/2024 03:44:32 pm Share:
  • Published by: Jamil Ahmed ,
  • Date:
  • 22/04/2024 03:44:32 pm
Share:

संक्षेप

Ghazipur Landfill Fire: दिल्ली के गाजीपुर में लैंडफिल साइट पर आग लगी जो की अभी तक नहीं बुझी पाई है। वहीं दूसरी तरफ आग पर भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर निशाना साध रही है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह एमसीडी में आम आदमी पार्टी की नीचता को दर्शाता है।

विस्तार

Ghazipur Landfill Fire: दिल्ली के गाजीपुर में लैंडफिल साइट पर आग लगी जो की अभी तक नहीं बुझी पाई है। वहीं दूसरी तरफ आग पर भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर निशाना साध रही है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह एमसीडी में आम आदमी पार्टी की नीचता को दर्शाता है।

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बने लैंडफिल साइट पर आग लग जाने से वह आग आज सुबह तक भी नहीं बुझ पाई अभी भी दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे  हैं। तो वहीं दूसरी तक आग पर सियासत शुरू हो गई है। 

 

केजरीवाल पर वीरेंद्र सचदेवा ने कसा तंज

दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के आसपास के जितने लोग हैं उनका जीवन नर्क हो गया है। जब नगर निगम का चुनाव था तब आप ने घोषणा की थी कि वे दिसंबर 2023 तक इसे खत्म कर देंगे। लेकिन अब यहां एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है। यहां भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। यह आग लगती नहीं है, इसके पीछे के कारणों की जांच होनी चाहिए। मैं खुद मयूर विहार में रहता हूं।


आप पर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना 

भारतीय जनता पार्टी के एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह एमसीडी में आम आदमी पार्टी की नीचता को दर्शाता है। लोग धुएं के कारण परेशान हैं। भाजपा के कार्यकाल में यहां 25 मशीनें काम करती थीं। लेकिन आज सिर्फ आधे से ज्यादा काम नहीं कर रही हैं। कचरा बढ़ रहा है। समाधान नहीं निकल रहा है। यह कूड़े का पहाड़ भी है और झूठ का पहाड़ भी है।