Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायत झिरन्या में प्रभात फेरी के साथ किया गया झंडारोहण, बच्चों में दिखा उत्साह 

झिरन्या में प्रभात फेरी के साथ किया गया झंडारोहण

झिरन्या में प्रभात फेरी के साथ किया गया झंडारोहण - Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश   Published by: admin , Date: 27/01/2023 12:30:04 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 27/01/2023 12:30:04 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायत झिरन्या में 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सुबह स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि देश भक्ति की के नारों से गूंज उठा। प्रभात फेरी बालक हायर सेकेंडरी शासकीय स्कूल से प्रारंभ हुई।

विस्तार

शिवशंकर राठौर: मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायत झिरन्या में 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सुबह स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि देश भक्ति की के नारों से गूंज उठा। प्रभात फेरी बालक हायर सेकेंडरी शासकीय स्कूल से प्रारंभ हुई। ग्राम पंचायत एवं तहसील पहुंची जहां झंडा वंदन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि संगीता नार्वे जनपद अध्यक्ष ने जनपद में ध्वजारोहण करवाया झंडा वंदन के पश्चात राष्ट्रगान किया गया। स्कूल के बच्चों ने इसके पश्चात प्रभात फेरी चौक बाजार पहुंची महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  पंचायत में सरपंच शर्मिला लखन मंडलोई द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद प्रभात फेरी जनपद पहुंची जहां सामूहिक रूप से ग्राम के समस्त स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बीच बीच में सम्मान कार्यक्रम किया गया, जिसमें मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान जनपद द्वारा एवं समस्त स्कूल के शिक्षकों का सम्मान किया गया।

22/04/2024
19/04/2024
11/04/2024
08/04/2024
04/04/2024
03/04/2024
03/04/2024
03/04/2024