Contact for Advertisement 9650503773

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद पहली बार 

- Photo by :

  Published by: Anand Kumar , Date: 01/05/2024 12:48:20 pm Share:
  • Published by: Anand Kumar ,
  • Date:
  • 01/05/2024 12:48:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार बुधवार को रामलाल का दर्शन पूजन करेंगी। राष्ट्रपति सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर दर्शन पूजन व आरती में शामिल होंगी, तत्पश्चात सरयू घाट जाकर पूजन अर्चन व आरती में हिस्सा लेंगी।

विस्तार

राष्ट्रपति सचिवालय से कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति दिल्ली से चलकर उनका राजकीय विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार की शाम 5:00 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सड़क मार्ग से लता चौक होते हुए मां सरयू की आरती के लिए सरयू तट पर शाम को करीब 6:00 बजे पहुंचेगी। 

इस दौरान सबसे पहले मां सरयू का जलाभिषेक कर पूजन करेंगी तथा देवी मां की आरती उत। रेंगी। अयोध्या में श्री राम लला का मंदिर बनने के बाद राष्ट्रपति का यह पहला अयोध्या दौरा है। राम मंदिर के उद्घाटन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू किसी कारण वश शामिल नहीं हो पाई थीं । राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंगलवार की शाम डीएम नीतीश कुमार अन्य अधिकारियों के साथ नया घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का विधिवत जायजा लिया।