Contact for Advertisement 9650503773


Anil Antony Joined BJP: कांग्रेस पूर्व नेता अनिल एंटनी ने थामा भाजपा का दामन, बीबीसी डॉक्युमेंट्री पर भाजपा का समर्थन करने पर मिली थी निंदा 

कांग्रेस पूर्व नेता अनिल एंटनी ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस पूर्व नेता अनिल एंटनी ने थामा भाजपा का दामन - Photo by : Social Media

नई दिल्ली  Published by: Agency , Date: 06/04/2023 05:48:47 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 06/04/2023 05:48:47 pm
Share:

विस्तार

आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है, इस दिन पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान अनिल एंटनी ने कहा कि, भारतीय युवा होने के नाते मुझे ऐसा लगता है कि, मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि, प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आने के बाद कांग्रेस के स्टैंड पर खड़े अनिल एंटनी ने कई सवाल खड़े किए थे भाजपा के समर्थन में। अनिल एंटनी ने सोशल मीडिया पर लिखा था, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं की आलोचना की थी, जिसके बाद अनिल ने अपने सभी पद छोड़ दिए।

बीबीसी डॉक्युमेंट्री देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा- अनिल एंटनी
अनिल एंटनी ने भाजपा का समर्थन करते हुए कहा था कि, 'भारतीय संस्थानों पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट के विचारों को रखना देश की संप्रभुता को कमजोर कर देगा। उन्होंने कहा कि, 'बीजेपी के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद मुझे लगता है कि वे बीबीसी के विचारों को रखते हैं। एक राज्य प्रायोजित चैनल लंबे इतिहास के बाद हमारी संप्रभुता को कमजोर कर देगा।'