Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: पुलिस के चार जवान हुए सेवानिवृत्त अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दी गई विदाई

- Photo by :

  Published by: Inderjeet , Date: 30/04/2024 05:58:36 pm Share:
  • Published by: Inderjeet ,
  • Date:
  • 30/04/2024 05:58:36 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सुमेर सिंह पुलिस अधीक्षक डबवाली द्वारा मोबाईल, सुटकेश, लोई देकर व नोटो की माला व पगड़ी पहनाकर ,अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दी गई विदाई।

विस्तार

हरियाणा: सुमेर सिंह पुलिस अधीक्षक डबवाली द्वारा मोबाईल, सुटकेश, लोई देकर व नोटो की माला व पगड़ी पहनाकर ,अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दी गई विदाई। डबवाली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस जिला डबवाली ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस कार्यालय डबवाली में डबवाली पुलिस विभाग के भुषण कुमार एवं ESI रामकुमार , ESI रामेशवर व ESI राजेन्द्र सिंह की सेवानिवृत्ति विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। 

जिनको पुलिस अधीक्षक डबवाली द्वारा मोबाईल, सुटकेश,लोई देकर व नोटो की माला व पगड़ी पहनाकर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई तथा Insp. भुषण कुमार की पत्नी को महिला स.उप नि. उर्मीला एवं ESI रामकुमार की पत्नी को स.उप नि.सरीता, ESI रामेशवर की पत्नी को सिपाही गीता व ESI राजेन्द्र सिंह की पत्नी को सिपाही सुखविन्द्र कौर द्वारा एक एक गर्म शाल व एक एक गिफट देकर सम्मानित किया। 

सेवानिवृत्त हुए जवानों को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न अच्छे कार्य के लिए समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा ढेरों प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस मौका पर पुलिस अधीक्षक डबवाली ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस अफसर अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है पुलिस विभाग में रहते हुए अफसरों के अधीन कार्य करना पड़ता है। 


जबकि सेवानिवृत्त होने के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकता है और समाज में फैली बुराइयों को जागृति लाकर दूर कर सकता है। पुलिस अफसर सदैव ड्यूटी पर होता है वह कभी भी रिटायर नहीं होता जो कि उसने ट्रेनिंग के दौरान पुलिस विभाग से शिक्षा प्राप्त की है वह सदा उसके साथ रहती हैं।


इस विदाई आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त हुए जवानों के परिवार जन तथा भलाई निरीक्षक सुजीत सिंह उप नि. प्रगट सिंह, प्रवाचक मनोहर लाल, प्रभारी लेखा शाखा उप नि. प्रकाश , सेना लिपीक स.उप नि. शिवचरण, प्रभारी शिकायत शाखा स.उप नि. प्रगट सिंह ,प्रभारी फीड बैक सैल सतपाल सिंह के अलावा सभी शाखा प्रभारी एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।