-
☰
गुजरात: वडनगर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा आर्कियोलॉजिकल एक्जीबिशनल म्यूजियम और उत्खनन परिसर का उद्घाटन
- Photo by : ncr samachar
विस्तार
आरिफशा फकी/ गुजरात: वडनगर, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन्मभूमि है, अब एक और ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने वडनगर में निर्मित पहले आर्कियोलॉजिकल एक्जीबिशनल म्यूजियम और उत्खनन परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री उपेन्द्र भाई पटेल और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सहित कई प्रमुख हस्तियों की विशेष उपस्थिति रही। इस म्यूजियम का निर्माण ₹290 करोड़ की लागत से किया गया है, और यह वडनगर को एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। यह म्यूजियम भारतीय इतिहास, संस्कृति और प्राचीन पुरातत्व के अद्वितीय संग्रह का परिचायक होगा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस म्यूजियम की महत्वता को बताया और कहा कि यह न केवल वडनगर बल्कि समूचे भारत के लिए गर्व का विषय है। यह म्यूजियम पुरानी सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए एक शैक्षिक संसाधन के रूप में कार्य करेगा।
इस उद्घाटन के अवसर पर माननीय अमित शाह को हेलीपेड पर स्वागत किया गया, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और इस ऐतिहासिक परियोजना के सफल उद्घाटन के लिए उन्हें बधाई दी गई।
यह म्यूजियम और उत्खनन परिसर वडनगर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मध्य प्रदेश: अभाविप ने पुलवामा में शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Delhi Rules: 704 ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के भेजे गए फोटो, अब मिलेगा 50 हजार रुपये का ईनाम
हरियाणा: राजकीय हाई स्कूल दुलोट जाट की दो छात्राओं ने उत्तीर्ण की एनएमएमएस परीक्षा
राजस्थान: एनीमिया रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन