-
☰
हरियाणा: वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर बाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन
- Photo by :
विस्तार
हरियाणा: क्षेत्र के गांव करसोला में वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का आयोजन चंद्रशेखर आजाद युवा क्लब करसोला की ओर से किया गया, जिसमें विभिन्न खेलों के आयोजन से बच्चों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर संगठन के प्रधान अजीत लाठर और अन्य ग्रामीणों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता को करसोला गांव के सुरेन्द्र लाठर ने स्पॉन्सर किया, जो गुजरात में बिजनेस करते हैं। विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया।इस प्रतियोगिता में अंडर 14 बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें लड़कों के लिए 200 मीटर दौड़, धीमी साइकिल दौड़, चमच दौड़ और लड़कियों के लिए पैर बांधकर दौड़ और 200 मीटर की दौड़ शामिल थीं।