Contact for Advertisement 9650503773


हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री तथा उप-मुख्यमंत्री ने शरद यादव के निधन पर किया शोक व्यक्त 

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री तथा उप-मुख्यमंत्री ने शरद यादव के

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री तथा उप-मुख्यमंत्री ने शरद यादव के निधन पर किया शोक व्यक्त - Photo by : Social Media

हिमाचल प्रदेश  Published by: Yudhisther Rana, Date: 13/01/2023 06:07:28 pm Share:
  • हिमाचल प्रदेश
  • Published by: Yudhisther Rana,
  • Date:
  • 13/01/2023 06:07:28 pm
Share:

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक समानता और कमज़ोर वर्गों के उत्थान में शरद यादव का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी शरद यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।