Contact for Advertisement 9650503773


हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत को 104 वें बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
 

मेजर दलपतसिंह शेखावत के 104वें बलिदान दिवस - Photo by : Ncr Samachar

राजस्थान   Published by: Roshan khan , Date: 26/09/2022 11:18:13 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Roshan khan ,
  • Date:
  • 26/09/2022 11:18:13 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान में हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह शेखावत के 104वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज ने राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन रावण का चबूतरा जोधपुर में किया गया।

विस्तार

राजस्थान में हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह शेखावत के 104वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज ने राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन रावण का चबूतरा जोधपुर में किया गया। गिङा ब्लाक अध्यक्ष गणपत सिंह कानोङ ने बताया कि इसमें प्रदेश से 50 हजार से अधिक समाज बंधु रावण का चबूतरा मैदान में जुटे।

महासम्मेलन को लोकसभा के स्पीकर ओम बिङला व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम संबोधित किया, हाइफा हीरो को श्रद्धांजलि देने इजरायल से भी प्रतिनिधि आए। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी ने बताया कि महासम्मेलन का उद्देश्य पुरे देश में समाज की एकजुटता व संख्या का संदेश देना,
अब संख्या बल के अनुसार समाज को राजनितिक प्रतिनिधित्व मिले इस पर मंथन किया गया साथ ही ओबीसी का वर्गीकरण कर 8% में शामिल कर हक मांगा गया। 

देश एवं सरकारी दस्तावेज में समाज को केवल रावणा राजपूत नाम करने  व इजरायल के कोर्स में शामिल हाइफा हीरो को हमारे कोर्स में शामिल करने की मांग भी की गई। प्रदेश अध्यक्ष रणजीतसिंह मनीषा पंवार विधायक जोधपुर जबर सिंह साखंला विधायक आसीद बाड़मेर जिला अध्यक्ष ईश्वरसिंह चौहान आदि ने महासम्मेलन संबोधित किया।

गिङा ब्लाक से दलपतसिंह कैसुबला, प्रकाशसिंह वीदा, देवीसिंह गोगादेव, रावतसिंह उत्तरणी, आईदान सिंह धांधल, देवी सिंह भाटी, खेत सिंह पंवार, हुक्म सिंह परेऊ, मोहन सिंह कच्छावा, जबर सिंह कानोङ, रणजीत सिंह, पुनम सिंह गौङ, ओम सिंह सोहङा, शैतान सिंह जाजवा एवं आदी समाज महासम्मेलन में शामिल हुए।