Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान में सभी पोल्ट्री फार्मर्स को में भारतीय पशु चिकित्सका अनुसंधान संस्थान द्वारा IB (इंफैक्शियस ब्रोंकाइटिस) रोग प्रकोप के नमूने लिए 

राजस्थान में सभी पोल्ट्री फार्मर्स को में भारतीय पशु चिकित्स

राजस्थान में सभी पोल्ट्री फार्मर्स को में भारतीय पशु चिकित्सका अनुसंधान संस्थान द्वारा IB (इंफैक्शियस ब्रोंकाइटिस) रोग प्रकोप के नमूने लिए  - Photo by : NCR SAMACHAR

राजस्थान   Published by: Mohammad Nawaz Khan , Date: 04/03/2023 06:02:27 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mohammad Nawaz Khan ,
  • Date:
  • 04/03/2023 06:02:27 pm
Share:

संक्षेप

पोल्ट्री फार्मर्स को में IB (इंफैक्शियस ब्रोंकाइटिस) रोग प्रकोप एक समस्या है। इसी सम्बन्ध मेंअजमेर में भारतीय पशु चिकित्सका अनुसंधान संस्थान में इज्जतनगर, बरेली को दो वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार एवं डॉ मेघा शर्मा आये हुए हैं।

विस्तार

राजस्थान में सभी पोल्ट्री फार्मर्स को में IB (इंफैक्शियस ब्रोंकाइटिस) रोग प्रकोप एक समस्या है। इसी सम्बन्ध मेंअजमेर में भारतीय पशु चिकित्सका अनुसंधान संस्थान में इज्जतनगर, बरेली को दो वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार एवं डॉ मेघा शर्मा आये हुए हैं। पिछले दो दिन से अजमेर में IB (इंफैक्शियस ब्रोंकाइटिस) का अध्ययन करने के लिए डॉ आलोक खरे के साथ फील्ड में विजिट कर रहे हैं, नमूने भी ले रहे हैं।

इसी अवसर पर आज दिनांक 3-3-2023 को उपनिदेशक डॉ नवीन परिहार के दिशानिर्देश पर राज्य कुक्कुट प्रशिक्षण संस्थान शास्त्री नगर अजमेर में, दोनों वैज्ञानिकों के साथ पोल्ट्री फार्मर्स की गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में सभी प्रतिभागियों को IB (इंफैक्शियस ब्रोंकाइटिस) रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और रोग के बचाव एवं रोकथाम और टीकाकरण के बारे बताया गया और फिर डॉ आलोक खरे और डॉ मुकेश गूजर द्वारा पोल्ट्री फार्मर्स की शंका समाधान भी किया गया।

गोष्ठी में हेस्टर कम्पनी जो कि वैक्सीन निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है, के प्रोडक्ट मैनेजर डॉ ओम् जोशी ने इस गोष्ठी में वैक्सीनेशन शिड्यूल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजन में हेस्टर कम्पनी के संदीप सिंह, आतिश बसु और शाहरुख खान का सहयोग प्राप्त हुआ।।