Contact for Advertisement 9650503773


Delhi Murder: दिल्ली के पांडव नगर में पत्नी ने किये पति के टुकड़े, पति के अवैध संबंधो से थी परेशान 

दिल्ली के पांडव नगर में पत्नी ने किये पति के टुकड़े

दिल्ली के पांडव नगर में पत्नी ने किये पति के टुकड़े - Photo by : Amar Ujala

नई दिल्ली  Published by: Agency , Date: 28/11/2022 03:57:11 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 28/11/2022 03:57:11 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली के पांडव नगर में हुई हत्या को महरौली में हुई श्रद्धा हत्याकांड का कॉपी कहा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक करीबन 6 महीने पहले दिल्ली के पांडव नगर में स्थित रामलीला ग्राऊंड और नाले में मानव के कई कटे हुए अंग मिले थे। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मानव अंगों के मिलते ही जांच शुरू कर दी थी। 

विस्तार

दिल्ली के पांडव नगर में हुई हत्या को महरौली में हुई श्रद्धा हत्याकांड का कॉपी कहा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक करीबन 6 महीने पहले दिल्ली के पांडव नगर में स्थित रामलीला ग्राऊंड और नाले में मानव के कई कटे हुए अंग मिले थे। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मानव अंगों के मिलते ही जांच शुरू कर दी थी। 

आपको बता दें कि, करीब 6 महीने बाद पांडव नगर में मिले मानव अंगों का राज खुलकर सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वह फ्रिज भी बरामद कर लिया है जिसमें शव के टुकड़े रखे गए थे। 

पांडव नगर की इस हत्या में 2 माँ बेटे शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम अंजन दास था और वहीं आरोपियों का नाम पूनम और दीपक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अंजन दास को नशे की गोली खिलाकर उसकी हत्या की गई थी। आरोपियों द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक, अंजन के कई महिलाओं से अवैध सम्बन्ध थे, इसलिए उसकी ही पत्नी और बेटे ने उसकी हत्या कर दी। 

 

इस हत्या के बाद अलग-अलग रात को दोनों माँ बेटे शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने निकल पड़ते और आस पास के जंगलों में कुछ टुकड़े फेंक आते। बता दें कि, अंजन के शव के टुकड़े कर उसकी पत्नी और बेटे ने अपने ही घर के फ्रीज में रखा था और जब भी मौका लगता कुछ टुकड़े बाहर जंगल में फेंक आते। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों ने लाश की बदबू को छिपाने के लिए घर में नया पेंट करा दिया, जिससे कि आस पास के लोगों को इस बात की भनक तक नहीं पड़ी कि, किसी व्यक्ति की लाश के टुकड़े कर उनके ही पड़ोस में रखा गया है।