-
☰
मध्यप्रदेश में मनरेगा की ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सभी सरपंच कलम बंद हड़ताल पर
ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सभी सरपंच कलम बंद हड़ताल पर - Photo by : NCR Samachar
संक्षेप
मध्यप्रदेश शासन की मनरेगा के होने वाले कार्य की मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सभी सरपंच आज से कलम बंद हड़ताल पर चले गए।
विस्तार
मध्यप्रदेश शासन की मनरेगा के होने वाले कार्य की मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सभी सरपंच आज से कलम बंद हड़ताल पर चले गए। पोरसा ब्लॉक के सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर का कहना है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत में होती हैं वहां पर नेट की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। इसलिए हम ऑनलाइन हाजिरी नहीं भर पाते हैं, इसलिए इसका विरोध पूर्व में भी किया जा चुका है। पंचायत मंत्री केंद्रीय पंचायत मंत्री तक सभी को ज्ञापन दिया जा चुका है। ज्ञापन देने के बाद आज से हमारे पोरसा ब्लॉक सहित मध्य प्रदेश के सभी सरपंच काम बंद हड़ताल पर गए हैं। आज हमारे प्रतिनिधि की निम्न सरपंचों से बातचीत हुई सुरेश सिंह डोडरी, रघुवीर सिंह शिकहारा, सत्यभान सिंह तोमर तरसमा, भान सिंह चापक, सज्जन सिंह सेथरा अहिर, बलवीर सिंह बुधारा, रामभोग शर्मा मटिया पुरा आदि सरपंचों ने बताया कि, जब तक शासन ऑनलाइन मनरेगा की हाजिरी का आदेश वापस नहीं लेगा तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर नेट की सुविधा नहीं है। जहां नेट की सुविधा है। वहां कभी लाइट नहीं होती कभी नेट चला जाता है, कभी बरसात में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन हाजिरी कैसे भरी जा सकती है शासन में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों की नजर इस पर क्यों नहीं जाती यह ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है।