Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश महाराजगंज में इनामिया अपराधी 1 अदद तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार

महाराजगंज में पकड़ा गया इनामिया अपराधी

महाराजगंज में पकड़ा गया इनामिया अपराधी - Photo by : NCR Samachar

उत्तर प्रदेश ,महाराजगंज   Published by: admin , Date: 27/09/2022 02:10:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश ,महाराजगंज
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 27/09/2022 02:10:57 pm
Share:

संक्षेप

गिरफ्तार जितेंद्र निषाद अपराधी पर 35 आर्म्स ऐक्ट, 97/2022 धारा 311 व तमाम अन्य धाराओं मे था निरुद्ध। वहीं गोरखपुर व देवरिया जिले में भी था वांछित। 

विस्तार

वीरेंद्र सिंह यादव: उत्तर प्रदेश महाराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉक्टरों द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्र के तहत शातिर गमन बढ़ अपराधी जितेंद्र निषाद पुत्र राममिलन निषाद उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी भेलिनपुर थाना गुलरिया जनपद महराजगंज को गठित की गई पनियरा पुलिस व अपराध शाखा की टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद आज चौरी तिराहे से देर रात लगभग सवा दस बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 1 अदद तमंचा 315 बोर मय कारतूस व 600 रुपये नगद मिले। 

गिरफ्तार जितेंद्र निषाद अपराधी पर 35 आर्म्स ऐक्ट, 97/2022 धारा 311 व तमाम अन्य धाराओं मे था निरुद्ध। वहीं गोरखपुर व देवरिया जिले में भी था वांछित। 
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पनियरा सत्य प्रकाश सिंह व स्वतंत्र कुमार सिंह प्रभारी एस ओ जी टीम, उमेश कुमार स्वाट प्रभारी मय हमराह आदि लोग रहे शामिल।