Contact for Advertisement 9650503773


न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में भारत की शानदार जीत, गिल का दोहरा शतक, सिराज ने लिए 4 विकेट, भारत ने बनाये कई रिकॉर्ड 

 न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में भारत की शानदार जीत,

 न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में भारत की शानदार जीत,गिल का दोहरा शतक, सिराज ने लिए 4 विकेट,  भारत ने बनाये कई रिकॉर्ड  - Photo by : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली   Published by: Agency , Date: 19/01/2023 11:04:54 am Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 19/01/2023 11:04:54 am
Share:

संक्षेप

भारत ने न्यूजीलैंड को तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में 12 रनो  से हरा दिया है। हैदराबाद में बुधवार (18 जनवरी) को जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने में कामयाब हुई। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक की की मदद से टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। गिल ने 208 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर सिमट गई।

विस्तार

 न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में भारत की शानदार जीत,गिल का दोहरा शतक, सिराज ने लिए 4 विकेट,  भारत ने बनाये कई रिकॉर्ड 

क्रिकेट: भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 12 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।इसके साथ ही भारत सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने  में कामयाब हुई। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर ऑलआउट हो गई।

 भारत की शानदार जीत
भारत ने न्यूजीलैंड को तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में 12 रनो  से हरा दिया है। हैदराबाद में बुधवार (18 जनवरी) को जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने में कामयाब हुई। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक की की मदद से टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। गिल ने 208 रनों की 
 शानदार पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर सिमट गई।

शुभमण गिल और मोहम्मद सिराज 
भारत के ओपनिंग करते हुए शुभमण गिल ने  149 गेंदों पे 208 की पारी खेली इसके साथ ही उन्होंने अपना दोहरा शतक पूरा किया साथ ही 19 चौके और 9 छक्के लगाए।  गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाते हुए सिराज ने 10 में 4 विकेट हासिल किये इसमें 2 मेडेन ओवर डाले। 

न्यूजीलैंड की टीम एक समय 131 रन पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था, टीम इंडिया इस मैच में आसानी से दर्ज कर लेगी, लेकिन उसके बाद से माइकल ब्रैसवेल और मिचेल सैंटनर ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 102 गेंद पर 162 रनों की साझेदारी की। सैंटनर 45 गेंद पर 57 रन बनाकर अपना विकेट गया बैठे। वही  आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन बनाने थे। ब्रैसवेल ने शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर छक्का लगाया। शार्दुल ने फिर एक वाइड फेंकी। उसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने ब्रैसवेल को एलबीडब्ल्यू कर विकेट हासिल की, इसके साथ ही भारतीय टीम मैच को जीत गयी। ब्रैसवेल ने 12 चौके और 10 छक्को की मदद से  78 गेंद पर 140 रनो की शानदार पारी खेली। 

मोहम्मद सिराज ने 46वें ओवर में पांचवीं गेंद पर हेनरी शिपली को क्लीन बोल्ड कर दिया। शिपली खाता भी नहीं खोल पाए। इसके साथ ही सिराज ने मैच में चौथी सफलता हासिल की। 
मोहम्मद सिराज ने मिचेल सैंटनर को आउट कर भारत को बहुत बड़ी सफलता दिलाई। सैंटनर और ब्रैसवेल की खतरनाक होती साझेदारी को उन्हें तोड़ कर मैच का रुख भारत के तरफ मोड़ दिया।  सैंटनर और ब्रैसवेल ने सातवें विकेट के लिए 102 गेंद पर 162 रन की साझेदारी की।
भारत के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का भी रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज़ करा लिया। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाड़ी महमूदुल्लाह और मेहदी हसन ने 2022 में मीरपुर में 148 रनों की साझेदारी की थी।

न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज                  खिलाफ           मैदान                     साल    गेंद
कोरी एंडरसन            वेस्टइंडीज       क्वींसटाउन             2014    36
जेसी राइडर               वेस्टइंडीज़       क्वींसटाउन             2014    46
माइकल ब्रैसवेल        भारत               हैदराबाद                 2023    57
क्रैग मैकमिलन         ऑस्ट्रेलिया       हैमिल्टन                2007    67