Contact for Advertisement 9650503773

उत्तर प्रदेश: मलेरिया दिवस कार्यक्रम में दी जानकारी

- Photo by :

  Published by: Pramod Kushwaha , Date: 26/04/2024 11:09:42 am Share:
  • Published by: Pramod Kushwaha ,
  • Date:
  • 26/04/2024 11:09:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राज नारायण महेश्वरी ज़िला संयुक्त चिकित्सालय मे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में विश्व मलेरिया दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में मलेरिया रोग की रोक थाम व इस रोग के सम्बन्ध मे जागरूकता बढ़ाना रहा।

विस्तार

सीएमएस ने बताया कि मलेरिया जैसी समस्या एवं वर्ष 2027 तक प्रदेश को मलेरिया मुक्त उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में तेजी सुनिश्चित किया जाना निश्चित किया है। इसी को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है। कार्यक्रम की थीम ’आईए मिलकर मलेरिया मुक्त स्वस्थ्य भारत बनाए’ रहा। इस पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। लोगों को मलेरिया से बचने के उपाय बताए। इस अवसर पर अस्पताल के कर्मचारियों के अलावा समाज के अन्य लोग भी मौजूद थे।