Contact for Advertisement 9650503773


IPL 2023: यशस्वी ने तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड, साथ ही एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम 

यशस्वी ने तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

यशस्वी ने तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड - Photo by : ncr samachar

दिल्ली   Published by: Mohd Seraj , Date: 12/05/2023 10:45:28 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Mohd Seraj ,
  • Date:
  • 12/05/2023 10:45:28 am
Share:

विस्तार

यशस्वी ने कोलकाता के खिलाफ मैच में कई रिकॉर्ड भी बनाए। उन्होंने 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बन गया। विराट कोहली, के ऐल राहुल, ब्रेट ली ने भी यशस्वी की जमकर तारीफ की

IPL 2023: आईपीएल 2023 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने नौ विकेट से जीत दर्ज की। 150 रन के लक्ष्य को RR की टीम ने बड़े आसानी से महज़ 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। 21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदों में 13 छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 98 रन बनाए। इस पारी के जरिए यशस्वी ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। उन्होंने 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस के नाम था। इन दोनों ने 14-14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यशस्वी की इस तेजतर्रार पारी की बदौलत राजस्थान ने छठा सीजन जीत लिया। 

चार बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी 
यशस्वी ने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। वह इस सीजन में चार बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।