-
☰
झारखण्ड: डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस्तीफा दिया? सरकार की पुष्टि का इंतजार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
झारखण्ड: डीजीपी आईपीएस अनुराग गुप्ता के इस्तीफे की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने मंगलवार की देर शाम अपना इस्तीफा सरकार को भेजा है।
विस्तार
झारखण्ड: डीजीपी आईपीएस अनुराग गुप्ता के इस्तीफे की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने मंगलवार की देर शाम अपना इस्तीफा सरकार को भेजा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सरकार ने उनके इस्तीफे को स्वीकार किया है या नहीं। इस वजह से आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं, नए डीजीपी को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। मंगलवार शाम को कार्यालय समय समाप्त होने के बाद लगभग 7:30 बजे डीजीपी कार्यालय में अचानक गतिविधियाँ बढ़ी। इसी दौरान अनुराग गुप्ता कार्यालय पहुँचे। फिर वे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास गए। वहाँ से कुछ देर बाद वे सीधे अपने घर लौट आए। इन घटनाओं के बाद ही इस्तीफे की चर्चा और तेज हो गई। किसे नया डीजीपी बनाया जाएगा, इसे लेकर दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों प्रशांत सिंह और एम.एस. भाटिया के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। हालांकि इस दिशा में भी सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि अनुराग गुप्ता का कार्यकाल फरवरी 2027 तक था। हाल ही में केंद्र सरकार ने उनकी सेवा विस्तार पर रोक लगा दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें पद पर बनाए रखने का निर्णय लिया था। उनका कार्यकाल विवादों के कारण कई बार सुर्खियों में रहा है। अब सबकी निगाहें सरकार के निर्णय पर टिकी हैं। अगर इस्तीफा स्वीकार होता है, तो झारखंड पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।