Contact for Advertisement 9650503773


पटना बाढ़ में दिखेगा केदारनाथ मंदिर का नजारा, नवरात्रि में हुआ भव्य पंडाल का आयोजन 

पटना बाढ़ में दिखेगा केदारनाथ मंदिर का नजारा

पटना बाढ़ में दिखेगा केदारनाथ मंदिर का नजारा - Photo by : NCR Samachar

पटना ,बिहार   Published by: Ravishankar Kumar , Date: 30/09/2022 04:10:38 pm Share:
  • पटना ,बिहार
  • Published by: Ravishankar Kumar ,
  • Date:
  • 30/09/2022 04:10:38 pm
Share:

संक्षेप

बाढ़ में इस बार नगर परिषद चुनाव को लेकर स्थानीय दिग्गज प्रतिद्वंदी के रूप में अपने प्रत्याशियों के साथ चुनावी मैदान में दमखम दिखा रहे हैं।

विस्तार

बाढ़ में इस बार नगर परिषद चुनाव को लेकर स्थानीय दिग्गज प्रतिद्वंदी के रूप में अपने प्रत्याशियों के साथ चुनावी मैदान में दमखम दिखा रहे हैं। वही मां दुर्गा की उपासना के पर्व नवरात्र में सभी विरोधी गुट एकजुट होकर पूजा के आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। बाढ़ मोकामा रोड के काजीचक में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। काजीचक बाढ़ में भव्य पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है। यहां केदारनाथ मंदिर जैसा ही भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। यहां बाढ़ बाजार, गुलाब बाग, मलाही भेटगांव, राणा बीघा, परसावां बिहारी, नवादा, ढीवर, सहनौरा रैली, पंडारक और आसपास के इलाकों के हजारों श्रद्धालुओं यहां मां के दर्शन के लिए आते हैं। पिछले लगभग 10 वर्षों से यहां पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यहां कलाकारों द्वारा पिछले 15 दिनों से इस पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। कलाकारों की टीम दिन रात  भव्य केदारनाथ मंदिर के प्रतिरूप पंडाल में उतारने में लगी हुई है। कलश स्थापना के साथ पूजा की शुरुआत हो चुकी थी। पुजारियों द्वारा यह बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर को सप्तमी, 3 अक्टूबर को महा अष्टमी एवं 4 अक्टूबर को नवमी को माता रानी का छप्पन भोग, कन्या पूजन एवं भक्तजनों के लिए खिचड़ी का वितरण किया जाता है।