Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश महूदशहरा में केंट अधिकारियों ने राहुल की विश्राम जगह का लिया जायजा
 

केंट अधिकारियों ने राहुल की विश्राम जगह का लिया जायजा - Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश  Published by: Nisar Patel , Date: 24/11/2022 04:30:07 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Nisar Patel ,
  • Date:
  • 24/11/2022 04:30:07 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश महूदशहरा मैदान में बन रहे खेल संकुल का छावनी परिषद के अधिकारियों ने बुधवार को जायजा लिया यहां अधिकारियों ने ठेकेदार से भी चर्चा की और कार्य के बारे में जानकारी ली।

विस्तार

मध्य प्रदेश महूदशहरा मैदान में बन रहे खेल संकुल का छावनी परिषद के अधिकारियों ने बुधवार को जायजा लिया यहां अधिकारियों ने ठेकेदार से भी चर्चा की और कार्य के बारे में जानकारी ली। दरअसल बुधवार को छावनी परिषद सीईओ राजेंद्र जगताप इंजीनियर अमित व्यास सेनेटरी अधिकारी मनीष अग्रवाल ने खेल मैदान पहुंचकर कार्य की जानकारी ली। इसके साथ ही 26 तारीख को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इसी मैदान में रात्रि विश्राम करेगी जिसको लेकर सीईओ राजेंद्र जगताप ने बताया कि कांग्रेस ने ग्राउंड की परमिशन मांगी थी जो छावनी परिषद द्वारा दे दी गई है। साथ ही कांग्रेस ने ग्राउंड का शुल्क भी जमा कर दिया है।सीईओ ने ये भी बताया कि हमारी तरफ से भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के रुकने के लिए पूर्ण व्यवस्था हो गई है।