Contact for Advertisement 9650503773


Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव जल्द छोड़ सकते हैं फिल्म इंडस्ट्री, बताई ये बड़ी वजह 

खेसारी लाल यादव जल्द छोड़ सकते हैं फिल्म इंडस्ट्री

खेसारी लाल यादव जल्द छोड़ सकते हैं फिल्म इंडस्ट्री - Photo by : Social Media

बिहार   Published by: Agency , Date: 30/11/2022 01:06:16 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 30/11/2022 01:06:16 pm
Share:

संक्षेप

भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे काफी भावुक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने दर्द को लोगों के साथ साझा किया है।

विस्तार

भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे काफी भावुक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने दर्द को लोगों के साथ साझा किया है। खेसारी लाल यादव बीती रात करीब तीन बजे अपने अकॉउंट पर लाइव आए और उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की बात कह डाली जिसकी वजह उन्होंने अपने परिवार को बताया। खेसारी ने कहा, उनके परिवार की चिंता उन्हें अंदर ही अंदर खा रही है।  अब सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि, खेसारी लाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने तक कि बात कह दी। 

आखिर क्या है पूरा मामला?

कुछ समय पहले खेसारी लाल यादव के एक दोस्त ने एक लाइव शो दौरान एक लड़के को थप्पड़ मार दिया था। जिस लड़के को मारा गया वो राजपूत समाज का लड़का था और इस घटना के बाद पूरे समाज में आक्रोश बढ़ गया। अभी हाल ही में खेसारी की बेटी कृति की फोटो वायरल हो रही थी, बता दें कि वो फोटो भी असली नहीं थी। पहले उनकी बेटी की तस्वीर को एडिट किया गया फिर उसे अश्लील गाने के साथ जोड़कर वीडियो बनाई गई और उसे वायरल कर दिया गया।