Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मेले में 5,500 अधिकारी-कर्मचारी संभाल रहे व्यवस्था, 50 विभागों की टीम तैनात

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arbindr Kumar Gupta , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/11/2026 09:54:06 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arbindr Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/11/2026 09:54:06 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कलेक्टर से कोटवार तक, एसपी से आरक्षक तक... रतनगढ़ मेले में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा पूरा जिला प्रशासन। 50 विभागों के लगभग 5,500 अधिकारी-कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्था, तीन दिनों तक रतनगढ़ वाली मा

विस्तार

मध्य प्रदेश: कलेक्टर से कोटवार तक, एसपी से आरक्षक तक... रतनगढ़ मेले में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा पूरा जिला प्रशासन। 50 विभागों के लगभग 5,500 अधिकारी-कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्था, तीन दिनों तक रतनगढ़ वाली माता मंदिर परिसर में रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन  रतनगढ़ वाली माता के मेले में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए पूरा जिला प्रशासन एकजुट होकर मैदान में उतरा है। कलेक्टर से लेकर कोटवार तक, पुलिस अधीक्षक से लेकर आरक्षक तक और जिला पंचायत सीईओ से लेकर ग्राम पंचायत सचिव एवं जीआरएस तक, सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगभग 50 विभागों के जिला अधिकारियों से लेकर अधीनस्थ कर्मचारियों तक करीब 5,500 सिविल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी अधिकारी-कर्मचारी तीन दिनों तक रतनगढ़ वाली माता मंदिर क्षेत्र में तैनात रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल, स्वच्छता, बिजली व्यवस्था और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने में जुटे हैं। मेले में प्रशासनिक अमले की यह व्यापक तैनाती दर्शाती है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु मां रतनगढ़ वाली के दर्शन कर सकें और सुरक्षित एवं सुखद अनुभव लेकर लौटें। आस्था के इस महापर्व में पूरा प्रशासन श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित है।

Related News

मध्य प्रदेश: झाबुआ में पत्रकार दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह आयोजित, प्रशासन-पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंद सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

हरियाणा: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 40वें दिन भी छात्रों का धरना जारी, बसपा ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी


Featured News