Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 67 करोड़ के संदीपनी विद्यालय तक नहीं बना सुगम रास्ता, जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे छात्र

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 07/07/2026 05:10:06 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 07/07/2026 05:10:06 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत राजौधा के मुख्य ग्राम राजौधा में 67 करोड़ की लागत से संदीपनी उच्चत्तर विद्यालय बनवाया gaya जिसमें saree सुविधाएं उपलब्ध है अग्नि समन, लिफ्ट, ऑडिटोरियम, वाले वाचनालय, खेल का मैदान

विस्तार

मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत राजौधा के मुख्य ग्राम राजौधा में 67 करोड़ की लागत से संदीपनी उच्चत्तर विद्यालय बनवाया gaya जिसमें saree सुविधाएं उपलब्ध है अग्नि समन, लिफ्ट, ऑडिटोरियम, वाले वाचनालय, खेल का मैदान, इंडोर गेम, आदि इस चारमंजिला ईमारत में 1200 के लगभग बच्चे पड़ते है इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 12तक लगभग 49 शिक्षक शिक्षकाओं द्वारा बेहतरीन अध्यापन कार्य किया जाता है जिसमें 28 शिक्षक नियमित हैं 21शिक्षक अतिथि हैं लेकिन इस विशालकाय विद्यालय तक पहुँचने के लिए आपको जोखिम भरे रास्तों से गुजरना पड़ेगा यदि आप राजौधा गांव के किनारे किनारे जाते हैं तो आपको बड़े बड़े गड्ढों से जिनमें बारह महीने कीचड भरा रहता है से गुजरना पड़ेगा जो लगभग दो किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा यदि आप भिकारी पूरा से होकर जाते हो तो आपको तीन किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। 

 जिसमें कई अंधी मोड़े है जिसमें कभी सडक दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती हैं इन दुर्गम रास्तों से गुजर कर छोटे बच्चे कैसे विद्यालय पहुँचते होंगे यह विचारणीय विषय हैं जबकि इन्ही रास्तों से गुजर कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय विद्यालय का उदघाटन करने के लिए आये थे तब भी शासन और प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं गया जबकि इस विद्यालय के लिए राजौधा गांव के शमशान घाट से यदि रास्ता बना दिया जाय तो मात्र 200मीटर में ही सुगम रास्ता बनाया जा सकता है जबकि आँचलिक राजनेताओं ने सम्बंधित पदाधिकारियों को कई बार इस समस्या से अबगत कराया है तब भी विद्यालय के लिए सुगम रास्ते का निर्माण कार्य नहीं कराया गया समस्या जस की तस बनी हुई है।