-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: फुटपाथ व्यापारियों ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन, जब्त सामान लौटाने की करी गई मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: उज्जैन भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध हाथ-ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: उज्जैन भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध हाथ-ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। संघ ने पथ विक्रेता अधिनियम 2014 लागू करने, 218 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरने का समाधान करने और निगम द्वारा जब्त किया गया सामान वापस लौटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि सावन माह 2025 से पथ विक्रेताओं का रोजगार बंद करवा दिया गया है और 2014 के कानून का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। आरोप है कि टीवीसी कमेटी के अध्यक्ष और नगर निगम आयुक्त द्वारा बैठकें नहीं करवाई जा रही हैं। निचले स्तर के कर्मचारी मनमानी कर विक्रेताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। बिना सीजर मेमो के जब्ती, चार माह से सामान नहीं छोड़ा। संघ ने आरोप लगाया कि 6 फरवरी 2026 को बिना सीजर मेमो के व्यापारियों का सामान जब्त किया गया। कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन लगाने के बाद आयुक्त के नाम 25 रुपये का चालान तो जमा करवा लिया गया, लेकिन नोटशीट गैंग प्रभारी मोनू थनवार ऊपरी लेनदेन कर तीन-चार महीने से सामान रोके हुए है। एक्ट के अनुसार नाशवान सामान जब्ती वाले दिन और गैर-नाशवान सामान दो दिन में छोड़ने का प्रावधान है। इसके बावजूद गरीब व्यापारियों का सामान नहीं छोड़ा जा रहा है। हॉकर्स जोन का आश्वासन रहा अधूरा संघ ने कर्मचारी मोनू थनवार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने, सामान छोड़ने और पथ विक्रेताओं को रोजगार के लिए हॉकर्स जोन स्थापित कर देने की मांग की है। ज्ञापन में याद दिलाया गया है कि पूर्व में भी आयुक्त द्वारा प्रतिनिधिमंडल को हॉकर्स जोन बनाकर देने का आश्वासन दिया गया था, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के अध्यक्ष कालूराम चौहान, संजय, अर्जुन कहार, मुबारीक खान, विशाल कसेरा, सन्तोष योगी, राधा, एम. खींची, सुमित्रा चौहान, पूजा ठाकुर, माया जाट, ममता, मधु पांचाल, अमन, शकुंतला, प्रेम बाई, विष्णु राठौर, चतरू लाल, माधुरी, आकाश, राम कुमार, विजय जोशी, मानसिंह, रामविलास दुबे, छोटू, कान्हा, रवि प्रजापत, मनोज, कमलेश, मधु, लोकेश शर्मा, अनिता, पिंकी वर्मा, किरण, राधेश्याम, हर्षित, राजकुंवर, प्रेमचंद, लक्ष्मीनारायण, विमला, पूजा, देवराज, मोनू जैन, राजबाई, किरण मेहरा, कमल, पुरुषोत्तम, रविना, हिराबाई धाकड़, हलीमा और लक्ष्मी उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश: पशु परिवहन पर हुई कार्रवाई, पकड़ा गया भैंसों से भरा कैंटर
उत्तर प्रदेश: नोटों की माला चोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
उत्तर प्रदेश: नहटौर नगर पालिका में वेतन विवाद गहराया, सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
मध्य प्रदेश: कानड़ थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: 12 बोर्डों पर उतरे फीडे कोच विक्रम सिंह, बच्चों के आत्मविश्वास ने बटोरी वाहवाही
राजस्थान: प्रदेश की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए नागौर में किया गया विशेष अनुष्ठान
