Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश सांवेर जनपद के ग्राम राजोदा में मनाया गया गणतंत्र दिवस

- Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश  Published by: admin , Date: 27/01/2023 12:57:58 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 27/01/2023 12:57:58 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश सांवेर जनपद के ग्राम पंचायत राजोदा एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय राजोदा व शासकीय माध्यमिक विद्यालय राजोदा के संयुक्त तत्वाधान में बड़ी धूम धाम से भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

विस्तार

रोहीत बैरागी: मध्य प्रदेश सांवेर जनपद के ग्राम पंचायत राजोदा एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय राजोदा व शासकीय माध्यमिक विद्यालय राजोदा के संयुक्त तत्वाधान में बड़ी धूम धाम से भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य रुप से मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत राजोदा सरपंच आजाद सिंह, पटेल व ग्राम प्रधान गुलाब सिंह, पटेल समंदर सिंह, देवड़ा शासकीय माध्यमिक विद्यालय राजोदा के प्रधानाचार्य विष्णु सोनी सर सहयोगी अध्यापक मलखान सिंह एवं ग्राम राजोदा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में सरपंच आजाद सिंह, पटेल साहब द्वारा सभी ग्रामवासी एवं स्कूल के बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई एवं ध्वजारोहण किया गया व मिठाई वितरित की गई शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा अनेका अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। मंच संचालन शासकीय माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक मलखान सिंह के द्वारा किया गया स्वागत भाषण गुलाब सिंह पटेल द्वारा दिया गया। मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत शासकीय माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य विष्णु सोनी सर के द्वारा किया गया।