-
☰
मध्यप्रदेश के इन्दरगढ़ में मनाई गई महाराज खट्वांग की जयंती, खटीक समाज बहादुर होने के साथ कर्मयोगी हैं, अपनी मेहनत से आगे बढ़ता है- घनश्याम सिंह, विधायक
मध्यप्रदेश के इन्दरगढ़ में मनाई गई महाराज खट्वांग की जयंती - Photo by : NCR Samachar
संक्षेप
खटीक समाज बहादुर होने के साथ ही मेहनतकश समाज हैं, जो मेहनत से आजीविका कमा कर आगे बढ़ता है। पुराने युग में कर्म के आधार पर समाज जातियों में बटा था, पर आज के युग में हमें शिक्षा की ओर बढ़ना होगा तभी जीवन में प्रगति संभव है। यह विचार सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने शुक्रवार को इन्दरगढ़ नगर में दीपक भड़कारिया, दीपक खटीक, राजकुमार खटीक द्वारा महाराज खट्वांग की जयंती एवं बसंत पंचमी पर विधायक घनश्याम सिंह जूदेव के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर कही।
विस्तार
मध्यप्रदेश: इन्दरगढ़ में मनाई गई महाराज खट्वांग की जयंती। खटीक समाज बहादुर होने के साथ ही मेहनतकश समाज हैं, जो मेहनत से आजीविका कमा कर आगे बढ़ता है। पुराने युग में कर्म के आधार पर समाज जातियों में बटा था, पर आज के युग में हमें शिक्षा की ओर बढ़ना होगा तभी जीवन में प्रगति संभव है। यह विचार सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने शुक्रवार को इन्दरगढ़ नगर में दीपक भड़कारिया, दीपक खटीक, राजकुमार खटीक द्वारा महाराज खट्वांग की जयंती एवं बसंत पंचमी पर विधायक घनश्याम सिंह जूदेव के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर कही।
उन्होंने कहा कि महाराज खट्वांग पराक्रमी सूर्यवंशी राजा थे। उन्होंने महाराज खट्वांग के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बसंत पंचमी को पाटी पूजन की परंपरा है- विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि हिन्दू धर्म में बसंत पंचमी का बहुत महत्व हैं। बसंत पंचमी मां सरस्वती का जन्मदिन है। सरस्वती ज्ञान और बुद्धि की देवी हैं। संयोग से बसंत पंचमी के दिन मेरा भी जन्मदिन है। यह मेरे लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक घनश्याम सिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर वरिष्ठ जनों, समाजसेवियों तथा युवा प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए दीपक भड़कारिया, दीपक खटीक एवं राजकुमार खटीक की सराहना की।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विष्णु प्रताप गुर्जर, रामेश्वर चौबे आदि उपस्थित रहे।