-
☰
महाराष्ट्र: अकोला में BJP का जनसंपर्क अभियान तेज, विधायक सावारकर ने विकास कार्यों पर मांगा समर्थन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
महाराष्ट्र: लाड़की बहन, मातृशिक्षण के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था, मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा, महिलाओं को एसटी में 50 प्रतिशत छूट तथा विभिन्न समाजों के लिए महामंडल की स्थापना
विस्तार
महाराष्ट्र: लाड़की बहन, मातृशिक्षण के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था, मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा, महिलाओं को एसटी में 50 प्रतिशत छूट तथा विभिन्न समाजों के लिए महामंडल की स्थापना—इन सभी योजनाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र का सर्वांगीण विकास तेज गति से जारी है। इसी विकास गति को प्राथमिकता देते हुए शहर के विकास और अकोला महानगरपालिका को सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और उसके मित्र दलों को मजबूती प्रदान करें तथा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाएं,” ऐसा आव्हान भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक रंधीर सावारकर ने दिया। वे प्रभाग 6 और प्रभाग 16 के जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रम में बोल रहे थे कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए विजय अग्रवाल ने कहा कि, “केंद्र और राज्य सरकार का काम, भाजपा विधायकों के कार्य तथा नगरसेवकों द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर अकोला महानगरपालिका में फिर से भारतीय जनता पार्टी का महापौर बनेगा। पालकमंत्री एडवोकेट आकाश फुंडकर, सांसद अनुप धोतरे, विधायक रंधीर सावारकर, विधायक वसंत खंडेलवाल, विधायक प्रकाश भारतकले, विधायक हरीश पिंपले, संतोष शिवरकर, किशोर पाटिल, तेजराव थोरात, कृष्णा शर्मा तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा फिर सत्ता में आएगी—ऐसा विश्वास महानगर अध्यक्ष जयंत मसने ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक रंधीर भाऊ सावारकर, विजय भाऊ अग्रवाल, जयंत मसने, संजय गोटफोडे, देवाशीष काकड़, आम्रपाली उपर्वट, विनोद मानवानी, संजय बडोने, कन्हैयालाल आहूजा, सिद्धार्थ उपर्वट सहित प्रभाग 16 की समीक्षा बैठक में मंडल अध्यक्ष रणजीत खेडकर, मनीष बुंदेले, सागर श्रीवास्तव, सुजीत ठाकुर, आशिष पंजवानी, अरविंद तिवारी, प्रवीन साबळे, पुरुषोत्तम पानझडे, राहुल राठी, देवाशीष काकड़, संजय गोटफोडे, निकिता देशमुख, विवेक भरणे, पवन महाले, नितीन राऊत, प्रकाश घोगलिया, राजेंद्र गिरी चालीसगांवकर आदि उपस्थित थे।
राजस्थान: ऑपरेशन नीलकण्ठ में 86.272 किग्रा डोडा पोस्त बरामद, ब्रेज़ा कार जब्त”
बिहार: नवादा में शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा, डीएम ने शीघ्रता और गुणवत्ता के निर्देश दिए
बिहार: नवादा में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, उपलब्धता और छापामारी की समीक्षा की गई
बिहार: पीएचसी में डॉक्टर नदारत, परिजन मजबूर होकर स्ट्रेचर पर शव घसीटते हुए घर ले गए