-
☰
उत्तर प्रदेश के आगरा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा में पहुंचे मेजर ध्यानचंद
सांसद खेल स्पर्धा - Photo by : NCR Samachar
संक्षेप
उत्तर प्रदेश के आगरा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाडी मेजर ध्यानचंद के बेटे अर्जुन अवार्डी अशोक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे। गौतलब है कि अशोक कुमार भारत के लिए तीन एशियाई खेलों (1970, 1974 और 1978) के हिस्सा भी रहे और तीनो में ही भारत ने रजत पदक प्राप्त किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाडी मेजर ध्यानचंद के बेटे अर्जुन अवार्डी अशोक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे। गौतलब है कि अशोक कुमार भारत के लिए तीन एशियाई खेलों (1970, 1974 और 1978) के हिस्सा भी रहे और तीनो में ही भारत ने रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि, आज का हॉकी खूबसूरत है पर पहले हॉकी खेलों की आत्मा थी उसमे खिलाडी अपनी कलाइयों से जादू करके दिखता था। मेरे पिता ने हॉकी को 1928 में उचाईयो पर पंहुचा कर भारत का परचम लहराया था। वो सोना लाने वाले लोग थे। अब जब भारत हारता है तो चार साल पीछे चला जाता है। अब होकि बहुत महंगा खेल हो गया है। अब खिलाडी को बहुत कुछ करना होता है। ओलम्पिक में जब तक होकि में मैडल जीतकर ना आये तो हमने कुछ नहीं जीता। हमे अभी बहुत कुछ करना बाकि है। हॉकी खेल रहे नए खिलाड़ियों से उन्होंने कहा कि आपकी लगन परिश्रम ही आपको सफलता दिलाएगी। भारतीय टीम में आने के लिए आपको अच्छे खिलाड़ियों का अनुसरण करना ही होगा। आप कैसे मैदान में प्रैक्टिस करते है वो भी मायने रहता है। शनिवार को पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट तीसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राहुल पालीवाल, दिगंबर सिंह धाकरे, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, हेमंत प्रजापति, रोहित कत्याल, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, मोनू तोमर, अशोक गोला आदि उपस्थित रहे।
आगरा से तीरथ राज की रिपोर्ट।
उत्तराखंड: हरिद्वार पूर्व कैबिनेट मंत्री ने टेनिस बॉल क्रिकेट टीम का किया स्वागत
छत्तीसगढ़: अखिल भारतीय शीतला माता क्रिकेट कप प्रतियोगिता सीजन 2 का हुआ शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ वार्षिक क्रीड़ा समारोह
मध्य प्रदेश: निशांत सरयाम को मिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप “नर्मदाश्री” 2024 का खिताब
राजस्थान: हथियाना में दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी का शुभारंभ
राजस्थान: महावीर क्रिकेट प्रतियोगिता में नयागांव टीम बनी विजेता