-
☰
Manish Sisodia Arrest: AAP ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के लिए BJP को बताया जिम्मेदार, आज देश भर में AAP का विरोध प्रदर्शन
आज देश भर में AAP का विरोध प्रदर्शन - Photo by : Social Media
संक्षेप
इस दौरान CBI मनीष सिसोदिया की अधिक से अधिक दिनों की कस्टडी की मांग करेगी। बता दें कि, CBI शराब घोटाला मामले में आप नेता सतेंद्र जैन के भी बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है। अब मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी नेता और सभी बड़े चेहरे लगभग पूरे देश में भाजपा और इस गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन करेंगे। सबसे बड़ा प्रदर्शन दिल्ली में किया जाएगा।
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI ने कल यानी बीते रविवार को कथित आबकारी घोटाले मामले में 8 घंटे की लम्बी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। CBI ने यह आरोप लगाया है कि, मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले में एक आपराधिक साजिश रची और सबूतों को मिटाने की पूरी कोशिश की। मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करके CBI हेडक्वार्टर में ही रखा गया है। बता दें कि, यहीं पर डॉक्टरों की टीम बुलाकर उनका मेडिकल चेकअप भी करवाया जाएगा। आज यानी सोमवार को CBI राउज एवेन्यू कोर्ट में दोपहर करीब 3 बजे मनीष सिसोदिया को पेश करेगी। इस दौरान CBI मनीष सिसोदिया की अधिक से अधिक दिनों की कस्टडी की मांग करेगी। बता दें कि, CBI शराब घोटाला मामले में आप नेता सतेंद्र जैन के भी बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है। अब मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी नेता और सभी बड़े चेहरे लगभग पूरे देश में भाजपा और इस गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन करेंगे। सबसे बड़ा प्रदर्शन दिल्ली में किया जाएगा। AAP ने मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के पीछे BJP को जिम्मेदार बताया है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का कहना है कि, मनीष सिसोदिया पूरी तरह से निर्दोष है यह सब सिर्फ एक साजिश है भाजपा की, ताकि वो आम आदमी पार्टी को आगे बढ़ने से रोक सके। भाजपा आप से डरती है, उन्हें यह महसूस हो गया है कि, आम आदमी पार्टी भाजपा और देश की सभी भ्रष्ट पार्टी व नेताओं का सर्वनाश करने के लिए ही बनाई गई है। AAP ने एक ट्वीट में कहा कि, "ये लोकतंत्र के लिए काला दिन है। BJP ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को फर्ज़ी केस में गिरफ्तार किया है।" CM केजरीवाल ने कहा कि, "केंद्र शरीफ लोगों को फंसा रही है, उन पर कार्रवाई कर रही है, जबकि जो लोग घोटाले कर रहे हैं, उन्हें BJP संरक्षण दे रही है।" आज देश भर में AAP करेगी विरोध प्रदर्शन
AAP ने इस गिरफ्तारी के लिए BJP को बताया जिम्मेदार
AAP के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ये AAP को कुचलने की एक कोशिश है। इसकी स्क्रिप्ट BJP मुख्यालय में लिखी गई और जांच एजेंसियां BJP की ईकाई के रूप में ही काम कर रही हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के खिलाफ AAP आज देशभर में प्रदर्शन करेगी। आज दिल्ली में BJP मुख्यालय पर भी आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे होगा।
राजस्थान: ग्राम मोरदा नदी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया
मध्य प्रदेश: देवसर मार्ग पर अधूरी सड़क, ट्रेलर फंसा और घंटों जाम, विकास पर उठे सवाल
राजस्थान: जोधपुर कैफ़े ने भारतीयों के प्रवेश पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया
गुजरात: कटगढ़ में RSS का प्रशिक्षण वर्ग, 2 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम
राजस्थान: वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन ने देशभर में की नई नियुक्तियां, महिला सशक्तिकरण पर होगा जोर
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्रों संग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया