Contact for Advertisement 9650503773


मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का आज दोपहर हुआ निधन, जानिए कैसे हुई थी दोनों की शादी  

साधना गुप्ता का आज दोपहर हुआ निधन

साधना गुप्ता का आज दोपहर हुआ निधन - Photo by : Social Media

लखनऊ ,उत्तर प्रदेश   Published by: Namita Chauhan, Date: 09/07/2022 07:12:21 pm Share:
  • लखनऊ ,उत्तर प्रदेश
  • Published by: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 09/07/2022 07:12:21 pm
Share:

संक्षेप

आज यानि शनिवार 9 जुलाई को साधना गुप्ता का फेफड़े में संक्रमण की समस्या होने की वजह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। अपने फेफड़े की समस्या से वो काफी समय से जूझ रहीं थीं, जिसके लिए उन्हें पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वर्तमान समय में भी वो काफी समय से अस्पताल में भर्ती थी।

विस्तार

समाजवादी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का आज दोपहर मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को हवाई जहाज के जरिये लखनऊ ले जाया गया। 

आज यानि शनिवार 9 जुलाई को साधना गुप्ता का फेफड़े में संक्रमण की समस्या होने की वजह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। अपने फेफड़े की समस्या से वो काफी समय से जूझ रहीं थीं, जिसके लिए उन्हें पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वर्तमान समय में भी वो काफी समय से अस्पताल में भर्ती थी। आज उनके फेफड़े की तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ गई की उनका निधन हो गया। 

साधना गुप्ता और मुलायम सिंह की कैसे हुई मुलाकात 
मिली जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की माता जी काफी बीमार रहती थी, उसी दौरान साधना गुप्ता नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रहीं थी और उस दौरान साधना गुप्ता ने मुलायम सिंह की माता जी का काफी ध्यान रखा। बताया जा रहा है कि उन्ही दिनों दोनों करीब आ गए थे। 

कब हुई मुलायम सिंह और साधना गुप्ता की शादी 
साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी। मुलायम सिंह यादव ने उनसे शादी अखिलेश यादव की माता जी और उनकी पहली पत्नी के देहांत के बाद की थी। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी का नाम मालती देवी था जिनका निधन वर्ष 2003 में हुआ। उसके कुछ समय बाद ही उन्होंने साधना गुप्ता अपने से 20 वर्ष छोटी महिला से शादी कर ली। 

कौन थी साधना गुप्ता 
साधना गुप्ता उत्तर प्रदेश इटावा के बिधूना की रहने वाली थीं। उनकी शादी वर्ष 1986, 4 जुलाई को फर्रुखाबाद के चंदप्रकाश गुप्ता से हुई थी। इनकी शादी के ठीक एक साल बाद ही प्रतिक यादव का जन्म हुआ था। अपनी शादी के महज 2 साल बाद ही साधना ने अपने पति से अलग हो गई थी। 

सपा नेताओं समेत अन्य कई नेताओ ने भी इस दुखद मौके पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।