Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर का किया अभिनंदन
 

मनोज पाराशर के एक दिवसीय भरतपुर प्रवास पर पधारे - Photo by : Ncr Samachar

राजस्थान  Published by: Bhanu Joshi , Date: 29/09/2022 12:08:30 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Bhanu Joshi ,
  • Date:
  • 29/09/2022 12:08:30 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर के भरतपुर पहुँचने पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुनील पीढ़ी के नेतृत्व में भव्य स्वागत सम्मान किया गया। भरतपुर ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा मनोज पाराशर के एक दिवसीय भरतपुर प्रवास पर पधारे

विस्तार

राजस्थान विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर के भरतपुर पहुँचने पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुनील पीढ़ी के नेतृत्व में भव्य स्वागत सम्मान किया गया। भरतपुर ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा मनोज पाराशर के एक दिवसीय भरतपुर प्रवास पर पधारे इस अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुनील पीढ़ी, प्रदेश महामंत्री श्याम सुन्दर कटारा, युवा मोर्चा डीग तहसील अध्यक्ष भानु जोशी, मोहन प्रकाश शर्मा, केशव देव पांडे, अंकुर मिश्रा, हेमंत शर्मा, संजू शर्मा, सोनू शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने माला साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। 

राष्ट्रीय संयोजक पाराशर ने एसटीसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बताया की विप्र संवाद संगठन द्वारा ब्राह्मण समाज के अब तक लगभग 5 लाख लोगो से संवाद किया गया है। देश भर में विप्र संवाद के द्वारा सामाजिक जन चेतना के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के युवाओं को राष्ट्र प्रेम सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर संवाद के माध्यम से चर्चा की जा रही है। 

विप्र संवाद के द्वारा हर घर परशुराम कार्यक्रम के माध्यम से ब्राह्मण समाज के प्रतिंधियो को भगवान परशुराम का छाया चित्र भेंट किया जा रहा है। पाराशर ने कहा की ब्राह्मण समाज को सशक्त करने के लिए युवा विप्र संवाद के माध्यम से समाज के पदाधिकारियों से देश भर में भेट कर रहे है। राष्ट्रीय संयोजक पाराशर ने ब्रह्मण समाज के प्रतिनिधियों द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।