-
☰
भरतपुर में राष्ट्रीय कवि जय शर्मा को किया गया संभागीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत
राष्ट्रीय कवि जय शर्मा - Photo by : File Photo
संक्षेप
राजस्थान भरतपुर राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेशाध्यक्ष पंडित सुनील पीढ़ी ने राष्ट्रीय कवि शिक्षक लेखक और चिंतक क्षेत्र के उभरते सितारे जय शर्मा को भरतपुर संभाग के संभागीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया।
विस्तार
राजस्थान भरतपुर राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेशाध्यक्ष पंडित सुनील पीढ़ी ने राष्ट्रीय कवि शिक्षक लेखक और चिंतक क्षेत्र के उभरते सितारे जय शर्मा को भरतपुर संभाग के संभागीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील पीढ़ी ने बताया कि, कवि जय शर्मा इस समय कवि सम्मेलनीय मंचो पर दूर दूर तक हास्य विधा में अपनी पहचान बना चुके है। कवि जय शर्मा को माँ शारदे का वरदान प्राप्त है और समस्त भारत वर्ष मे भरतपुर का नाम रोशन कर रहे है। कवि जय शर्मा कवि के साथ साथ महनीय लेखक और चिंतक भी है। कवि जय शर्मा राजनैतिक और सामाजिक पकड़ रखते हुए लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयासरत रहते है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्यामसुंदर कटारा ने कवि जय शर्मा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी रोहिताश चतुर्वेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कलसाडा, प्रदेश महासचिव डॉक्टर गुलाब चंद शर्मा, प्रदेश युवा अध्यक्ष पंडित सोनू जाटौली, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतीश कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव अवनीश शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष पूजा पाठक, महिला प्रदेश सहप्रभारी अनुराधा शर्मा, संभाग प्रभारी प्रधानाचार्य ब्रजभूषण शर्मा, जिला अध्यक्ष हरदयाल शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष हरनारायण शर्मा, विधि प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष एडवोकेट पंकज पाठक, महिला जिला अध्यक्ष दीपशिखा शर्मा, जिला समन्वयक संजीव तिवारी, डीग अध्यक्ष दिनेश शर्मा कुम्हेर अध्यक्ष हेमू पाहुआ और डीग युवा अध्यक्ष भानु जोशी ने बधाइयां प्रेषित करते हुए शुभकामनाएं दी।
हरियाना: जनहित ट्रस्ट के फायदों से प्रभावित होकर लोग बनवा रहे लाभ कार्ड
उत्तर प्रदेश: बोल्डर शरीर के ऊपर गिर जाने से मजदुर की मौत
उत्तर प्रदेश: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक हुआ घायल
राजस्थान: ग्राम खंडेल में एसएमडब्ल्यू ग्रुप का केक काटकर गठन किया गया
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी पुलिस के द्वारा 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद