Contact for Advertisement 9650503773


DELHI MURDER: संगम विहार में सनसनीखेज गोलीकांड, सब्जी विक्रेता की मौत, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या 

- Photo by :

दिल्ली   Published by: Namita Chauhan , Date: 09/02/2026 09:15:35 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Namita Chauhan ,
  • Date:
  • 09/02/2026 09:15:35 am
Share:

संक्षेप

राजधानी दिल्ली के दक्षिणी जिले के संगम विहार इलाके में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सब्जी विक्रेता रविंद्र को एक युवक ने सिर में गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

विस्तार

राजधानी दिल्ली के दक्षिणी जिले के संगम विहार इलाके में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सब्जी विक्रेता रविंद्र को एक युवक ने सिर में गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

सुबह-सुबह मारी गई गोली, इलाके में मचा हड़कंप
घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रविंद्र रोज की तरह सुबह सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान एक युवक ने उसे निशाना बनाते हुए सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पीसीआर को सूचना दी।

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
पीसीआर कॉल मिलते ही संगम विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रविंद्र को पहले मजीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोचा
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान योगेंद्र (26) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के धीरपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी को भी चोटें आई थीं, जिसके चलते उसे मजीदिया अस्पताल और बाद में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग की आशंका
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ित के बीच व्यक्तिगत विवाद था। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी के पीड़ित की पत्नी के साथ पहले संबंध थे। बाद में जब रविंद्र और उसकी पत्नी की शादी हो गई, तो आरोपी इस बात से नाराज था और इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
रविंद्र की बहन आरती ने बताया कि उसका भाई सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था और उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था।
आरती ने कहा, “मेरा भाई रोज की तरह सुबह घर से निकला था। 15 मिनट बाद खबर मिली कि उसे गोली मार दी गई। हमें समझ नहीं आ रहा कि आखिर मेरे भाई की क्या गलती थी।”
वहीं, चाची यशोदा ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि रविंद्र का किसी से कोई विवाद नहीं था।

डीसीपी का बयान
दक्षिणी जिला के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि सुबह करीब 9:15 बजे संगम विहार थाने में गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान रविंद्र, निवासी गली नंबर-3, संगम विहार के रूप में हुई। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी योगेंद्र के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।