Contact for Advertisement 9650503773


नवनियुक्त कांग्रेस  जिलाध्यक्ष राम किंकर गुर्जर ने आज संभाला पदभार, संगठन की ताकत हमेशा युवा कार्यकर्ता होता है -रामकिंकर गुर्जर

नवनियुक्त कांग्रेस  जिलाध्यक्ष राम किंकर गुर्जर ने आज संभाला

नवनियुक्त कांग्रेस  जिलाध्यक्ष राम किंकर गुर्जर ने आज संभाला पदभार - Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश  Published by: Arbindr Gupta , Date: 25/01/2023 11:59:19 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arbindr Gupta ,
  • Date:
  • 25/01/2023 11:59:19 am
Share:

विस्तार

दतिया: आज़ जिला कार्यालय पर नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक, जिलाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश का विकास हो या समाज का विकास युवा ही देश की तस्वीर बदल सकता है, किसी भी संगठन की ताकत उसका युवा कार्यकर्ता ही होता है। 
आज दिनांक 24-01-2023 दिन मंगलवार  पूर्व अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर को पद भार सोंपा गया।  कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने किया, आभार रामदास उत्साही ने किया। समस्त कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का पुष्प माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, पूर्व अध्यक्ष  अशोक दांगी बगदा, महेश गुलवानी, खुमान सिंह वैचेन, आबिम्का शर्मा, अभिषेक तिवारी, बिष्णू गुर्जर सरपंच,अशोक श्रीवास्तव आदि कांग्रेस के युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।