Contact for Advertisement 9650503773


Operation Kaveri: सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाया गया ऑपरेशन कावेरी 

ऑपरेशन कावेरी

ऑपरेशन कावेरी - Photo by : Social Media

सूडान  Published by: Agency , Date: 24/04/2023 05:39:51 pm Share:
  • सूडान
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 24/04/2023 05:39:51 pm
Share:

संक्षेप

वायुसेना के 2 c-130 विमान और नौसेना के आईएनएस सुमेधा जहाज सूडान के गृह युद्ध में इस वक्त फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए सऊदी अरब और सूडान जा चुके हैं।

विस्तार

सूडान में इस वक्त जो गृहयुद्ध चल रहा है, उससे जूझ रहे सभी भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन कावेरी' रखा गया है। बता दे कि, इस संघर्ष में 400 से अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। भारत समेत कई देशों के नागरिक वहां फंसे हुए हैं, जिनको बचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी बीच भारत ने सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए भी अपने कार्य को अंजाम देना शुरू कर दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी किस उद्यान में करीब 3000 भारतीय वक्त फंसे हुए हैं।

वायुसेना के 2 c-130 विमान और नौसेना के आईएनएस सुमेधा जहाज सूडान के गृह युद्ध में इस वक्त फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए सऊदी अरब और सूडान जा चुके हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने क्या कहा

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा, "ऑपरेशन कावेरी सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए चलाया जा रहा है। लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच चुके हैं। रास्ते में और भी भारतीय हैं हमारे जहाज और विमान में घर वापस लाने के लिए तैयार है। भारत सुजान में हमारे सभी भाइयों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।"

अन्य देशों का भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

केवल भारत ही नहीं बल्कि अन्य देश भी अपने नागरिकों को सूडान से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार बचाव कार्य कर रहे हैं, जिसमें अमेरिका ब्रिटेन समेत नौ अन्य देशों के नाम शामिल हैं।

सेना और अर्धसैनिकों के बीच हो रहा संघर्ष

सूडान के इस गृह युद्ध में 3000 से अधिक लोग बुरी तरह से अब तक घायल हो चुके हैं। वहीं राजधानी खार्तूम की में एयरपोर्ट सेना और अर्धसैनिक रैपिड कोट फोर्स के आरएसएस के बीच लड़ाई लगातार जारी है और खार्तूम से 850 किलोमीटर दूर लाल सागर पर पोर्ट सूडान से कई देश अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश कर रहा हैं। इस लड़ाई के बीच इंटरनेट को बंद कर दिया गया है।

15 अप्रैल को हुआ था शुरू

सूडान के खार्तूम के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी 15 अप्रैल को सेना प्रमुख अब्देल फतह अल बुरहान के प्रति वफादार बल्लू और उनके प्रतिद्वंदी मोहम्मद हमदान दागियों के बीच यह हिंसा भड़की थी और उसी दिन से यह गृह युद्ध शुरू हुआ था।