Contact for Advertisement 9650503773


थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगों में 03 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
 

थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा अभियुक्तों को किया गिरफ्तार - Photo by : NCR Samachar

उत्तर प्रदेश   Published by: Anand Tondon , Date: 29/11/2022 12:46:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anand Tondon ,
  • Date:
  • 29/11/2022 12:46:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं वांछित / वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं वांछित / वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज 26 नवंबर को थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा मु.अ.सं. 527/22 धारा 354/452/504/506 भादवि व 3 (2),(5) एससी एसटी एक्ट व 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अजय पुत्र मार्कण्डेय नि. ग्राम सैदीपुर खुर्द थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। 

साथ ही मु.अ.सं. 434/22 धारा 376/506 भादवि में वांछित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र राम प्रसाद नि. ग्राम सुरजीपुरवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मु.अ.सं. 386/22 धारा 457/380 भादवि में वांछित 01 नफर बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायलय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार वांछित अभियुक्तों का विवरण:

1- अजय पुत्र मार्कण्डेय नि. ग्राम सैदीपुर खुर्द थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
2- अमित कुमार पुत्र राम प्रसाद नि. ग्राम सुरजीपुरवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
3- 01 नफर बाल अपचारी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1-उ.नि. दीपक तिवारी
2-उ.नि. नागेन्द्र पाण्डेय
3-उ.नि. मोहम्मद अनीस
4-का. सुरेन्द्र कुमार
5-का. रोहित कुमार
6-का. जितेन्द्र कुमार
7-का. संजीव कुमार