Notice: Uninitialized string offset: 0 in /home/za4vmw75cl6u/public_html/index.php on line 1

Notice: Uninitialized string offset: 0 in /home/za4vmw75cl6u/public_html/index.php on line 1
Raghav Parineeti Engagement: 13 मई को होगी AAP सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई
Contact for Advertisement 9650503773


Raghav Parineeti Engagement: 13 मई को होगी AAP सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई - Photo by : Social Media

नई दिल्ली  Published by: Agency , Date: 09/05/2023 02:12:21 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 09/05/2023 02:12:21 pm
Share:

विस्तार

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई की घोषणा हो चुकी है। आने वाले शनिवार यानी 13 मई को आप सांसद राघव चढ़ा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक बंधन में बंध जाएंगे। 

सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल रही है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को चाहने वाले लोग लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। 

बता दें कि, दोनों ही पंजाब के रहने वाले हैं, मूल रूप से पंजाबी हैं, तो इसलिए भी लोगों को ये जोड़ी काफी पसंद आ रही है। हालांकि इन्हे काफी समय से कई जगह पर एक साथ सपोर्ट किया जा रहा था, लेकिन उस वक्त उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया की ये कभी भविष्य में कभी एक बंधन में बंधेंगे।

जब कभी भी राघव चड्ढा या परिणीति चोपड़ा से उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, कोई बयानबाजी नहीं की। 

पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि, इन दोनों का बार-बार डिनर और लंच डेट पर मिलना इशारा है कि, भविष्य में यह दोनों एक बंधन में बनेंगे और वह सच भी हुआ। 13 मई को यह दोनों ही राघव चड्ढा और परिणिति चोपड़ा सगाई करने जा रहे हैं। 

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की फोटो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी कि, यह भविष्य में एक साथ होंगे, लेकिन उसे एक अफवाह बता दिया गया था, जो कि अब सच साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है।

Related News

Reunited brother-sister from Instagram reel: कैसे इंस्टाग्राम ने यूपी के भाई-बहन को 18 साल बाद मिलाया फिर से 

Indian 2 is coming after 28 years: 1996 की सुपरहिट फिल्म इंडियन का सीक्वल Indian2 जल्द बनकर आ रहा है बड़े पर्दे पर 

Kangana Ranaut and Chirag Paswan: संसद में सह-कलाकार से सांसद बने कंगना रनौत और चिराग पासवान का पुनर्मिलन

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ अपने अंतर-धार्मिक विवाह पर दी प्रतिक्रिया, प्यार सार्वभौमिक धर्म है

Zaheer Iqbal Sonakshi Sinha: ज़हीर इक़बाल ने दबंग का गाना तेरे मस्त मस्त दो नैन अपनी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा को किया समर्पित

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding:  सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद इस्लाम नहीं अपनाएंगी, जहीर इकबाल के पिता ने दिया बड़ा बयान


Featured News