Contact for Advertisement 9650503773


राहुल गांधी ने किसानों का कर्ज माफी का झूठा वादा किया, जो आज तक अधूरा है
 

किसानों का कर्ज माफी का झूठा वादा किया - Photo by : NCR Samachar

राजस्थान   Published by: PRAMOD KUMAR BANSAL , Date: 06/12/2022 01:30:03 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: PRAMOD KUMAR BANSAL ,
  • Date:
  • 06/12/2022 01:30:03 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा आमेर के शीला माताजी मंदिर से जन आक्रोश रथ यात्रा की शुरुआत की।

विस्तार

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा आमेर के शीला माताजी मंदिर से जन आक्रोश रथ यात्रा की शुरुआत की। भाजपा द्वारा कांग्रेस के पिछले 4 सालों के काले कारनामों की प्रतियां आमजन में प्रसारित की जा रही है, कांग्रेस सरकार कि भ्रष्टाचार एवं जंगलराज के खिलाफ मोर्चा निकाला जा रहा है। कांग्रेस सरकार के शासन में बलात्कार, डकैती एवं लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

राजस्थान की जनता त्रस्त है सतीश पूनिया ने कहां की राजस्थान के किसानों के कर्ज माफी का ऐलान राहुल गांधी ने 4 वर्ष पहले किए थे जो आज तक पूरे नहीं हुए है। भारतीय जनता पार्टी जयपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा द्वारा जन आक्रोश रथयात्रा के साथ चौपाल कार्यक्रम एवं नुक्कड़ सभाएं भी शुरू कर दी है। 

जन आक्रोश यात्रा के कार्यक्रम अनवरत रूप से जारी रहेंगे। कार्यक्रम में प्रधान बद्रीनारायण बागडा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, पार्षद प्रतिनिधि एवं युवा नेता मुखिया पायला, विक्रम शर्मा, नवीन शर्मा, अतुल शर्मा, रमेश निठारवाल एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।