-
☰
No image found.
राजस्थान: भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं ने लिया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत हाईवे स्थित तिरुपति होटल सभागार में जयपुर जिला देहात उत्तर का आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।
विस्तार
राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत हाईवे स्थित तिरुपति होटल सभागार में जयपुर जिला देहात उत्तर का आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं चुनावी दृष्टि से प्रशिक्षित किया गया। अष्टम सत्र “विचार परिवार” विषय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. मोहनलाल गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि विचार परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संगठनों का वह समूह है, जो राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक मूल्यों की समान विचारधारा में विश्वास रखता है। नवम सत्र में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने मार्गदर्शन दिया। “मीडिया प्रबंधन” विषय पर भाजपा नेता मुकेश गोयल, “वक्ता एवं भाषण” पर गुड्डू सैनी, “कार्यालय प्रबंधन” पर रघुवीर चौधरी, “चुनाव प्रबंधन” पर उपेन यादव तथा “प्रशिक्षण की कार्यप्रणाली” विषय पर श्याम शर्मा ने अपने विचार रखे। दशम सत्र “देश के समक्ष चुनौतियां (राजनीतिक एवं सामाजिक)” विषय पर जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी दी। अंतिम एकादश सत्र में प्रदेश प्रवक्ता मदनलाल प्रजापति ने “सोशल मीडिया एआई, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण” विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। समापन सत्र के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने सरल ऐप के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर दिए। समापन सत्र में विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक जीवंत विचार है। यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं की वैचारिक धार को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर निकलने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दो दिनों से लगी भव्य प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों के जीवन वृत्त एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों और संदेशों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा, बादाम देवी वर्मा, एल एन स्वामी, ज्योति कंवर, सीमा सैनी, मंजू सैनी, मीरा मीणा, ममता प्रजापति, सुषमा सैनी, आरती सिंह अर्चना कुमावत, सुरेश शर्मा वैद्यजी, बगुला प्रसाद स्वामी, आलोक बेनीवाल, राजेंद्र यादव, उपेन यादव, दिलीप यादव, मनोज नारायण शर्मा, एडवोकेट अशोक सुरेलिया, सुभाष घोघड़, बजरंग लाल शर्मा, मनोज भूषण, आशीष दुसाद, हीरालाल रावत, यादराम जांगल, राजवीर यादव, दाताराम शर्मा, अरुण सैनी, विकास शर्मा, महेश यादव, राजेंद्र सिंह, रमेश रावत, कैलाश स्वामी, हंसराज रावत, देवेंद्र आर्य, विनोद सिंह तंवर, कमलेश प्रजापति, प्रवीण बंसल,भगवान शर्मा, अर्जुन यादव, सरदार मल सैनी, विकास जांगल, राजेश सराधना, नगेंद्र सिंह तंवर, प्रमोद सैनी गुरुजी, मिथिलेश सैनी, सुभाष शर्मा दवाई वाला, विजेंद्र सैनी, महेंद्र सैनी, पूरण सैनी, जयराम गुर्जर, हेमंत निर्मल, रविंद्र मीणा, अमित सैनी, रमन सैनी, सीताराम बंसल, दाताराम जाट, अमित चौधरी, सोनू चौधरी,मंगल यादव,अब्दुल सत्तार खान, राजेंद्र रहिसा, दिनेश कमांडेंट एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग के सभी अपेक्षित कार्यकर्ता एवं जयपुर जिला देहात उत्तर के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहें।
प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक एवं जिला महामंत्री एडवोकेट सुरेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दूसरे एवं अंतिम दिन कुल पाँच महत्वपूर्ण वैचारिक सत्र आयोजित किए गए। दो दिवसीय इस महाअभियान में कुल 11 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जयपुर देहात उत्तर के जिला अध्यक्ष सुरेश बादलीवाल ने बताया कि सप्तम सत्र “बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी” विषय पर आयोजित हुआ, जिसमें राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, प्रबंधन की रणनीति तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
मध्य प्रदेश: ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की हुई मौत, पुलिस विभाग में शोक
उत्तर प्रदेश: फरार आरोपी धुरहू धरिकार के खिलाफ अदालत सख्त, 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा
राजस्थान: बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने हेतु शिक्षार्थी रवाना
बिहार: कौआकोल में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
