Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: अग्रवाल समाज की ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का हुआ उत्साहपूर्ण शुभारंभ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 18/05/2026 05:49:45 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pramod Kumar Bansal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 18/05/2026 05:49:45 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली जिला मुख्यालय स्थित कोटपूतली में अग्रवाल समाज समिति एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का शुभारंभ बड़े ही उत्साह, उमंग एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली जिला मुख्यालय स्थित कोटपूतली में अग्रवाल समाज समिति एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का शुभारंभ बड़े ही उत्साह, उमंग एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, बच्चों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को विशेष रूप से आकर्षक एवं प्रेरणादायी बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल एवं कार्यवाहक महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती लाजवंती देवी ने बच्चों एवं महिलाओं को शिक्षा, संस्कार, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की हॉबी क्लासेस बच्चों एवं महिलाओं की प्रतिभाओं को निखारने, आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके मानसिक, शारीरिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं रचनात्मक वातावरण का निर्माण भी करती हैं। ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस के अंतर्गत योगा क्लास, पेंटिंग क्लास, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, ब्यूटीशियन क्लास, डांस क्लास सहित विभिन्न रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों की शुरुआत की गई। बच्चों एवं महिलाओं ने भी इन गतिविधियों के प्रति विशेष उत्साह दिखाया तथा सीखने की नई शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की सदस्य दीप्ति बंसल, पार्षद मीनू बंसल, शालू बंसल, आंचल बंसल, चंदा अग्रवाल, बीना गोयल, मोनिका गोयल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी पहल बताया। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समाज सेवा, संस्कार, शिक्षा एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया तथा समाज में एकजुटता एवं सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।