Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नाबालिग के अपहरण और पोक्सो एक्ट में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : NCR SAMACHAR

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 02/12/2024 11:02:48 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 02/12/2024 11:02:48 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: नागौर जिले के थाना पांचौड़ी क्षेत्र से तीन महीने पहले एक नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुखाराम उर्फ सुखदेव मेघवाल (23) को मुंबई के वसई विहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी सुखाराम फरार हो गया था और उसकी तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा पहले नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया था। इसके बाद अपहरण में सहयोगी सुनिल उर्फ सोनू मेघवाल (24) को 11 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में है। मुख्य आरोपी सुखाराम उर्फ सुखदेव घटना के बाद से ही पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह मुंबई के वसई विहार इलाके में एक फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने कई फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के हुलिए के आधार पर आरोपी का पता लगाया और एक प्लास्टिक फैक्ट्री में सुखाराम को गिरफ्तार किया।


पुलिस का कहना है कि आरोपी बेहद शातिर था और घटना के बाद से उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था और किसी से भी संपर्क नहीं किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना पांचौड़ी लाया गया, जहां से उसकी पूछताछ और मामले की जांच जारी है। इस गिरफ्तारी से न केवल अपहरण की घटना का खुलासा हुआ है, बल्कि पुलिस की तत्परता और खोजी कार्यवाही की भी सराहना की जा रही है।