-
☰
No image found.
राजस्थान: नव निर्वाचित सरपंच शिवराज आचार्य ने थामा भाजपा का दामन, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की मौजूदगी में ली सदस्यता
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: नव निर्वाचित सरपंच शिवराज आचार्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के नेतृत्व में फुलियाकलां के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता ग्राम पंचायत फुलियाकलां के नव निर्वाचित सरपंच शिवराज आचार्य ने
विस्तार
राजस्थान: नव निर्वाचित सरपंच शिवराज आचार्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के नेतृत्व में फुलियाकलां के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता ग्राम पंचायत फुलियाकलां के नव निर्वाचित सरपंच शिवराज आचार्य ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने जयपुर स्थित विधायक आवास पर शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की मौजूदगी में भाजपा का पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान विधायक डॉ. बैरवा ने शिवराज आचार्य का भाजपा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
नव निर्वाचित सरपंच शिवराज आचार्य ने विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत फुलियाकलां के सर्वांगीण विकास, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। विधायक डॉ. बैरवा ने सरपंच शिवराज आचार्य को शुभकामनाएं देते हुए जनहित और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
राजस्थान: भाईदूज पर भाई को तिलक करने ससुराल से निकली बहन, घर पहुंची तो उठ रही थी भाई की अर्थी
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम
मध्य प्रदेश: शहर में 11 चेकिंग पॉइंटों पर पुलिस का सघन अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पुलिस
