-
☰
राजस्थान: तसनीम बानो ने 163 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया
- Photo by : NCR SAMACHAR
विस्तार
राजस्थान: कपासन नगर पालिका उपचुनाव वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस प्रत्याशी तसनीम बानो (पत्नी रफिक अंसारी) ने भाजपा प्रत्याशी रुबीना बानो को 163 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा तसनीम बानो का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाई और कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। साथ ही कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार आतिशबाजी की गई। नगर कांग्रेस प्रवक्ता और युवा कांग्रेस जिला महासचिव विजय बारेगामा ने बताया कि कांग्रेस की यह विजय पार्टी के लिए ऐतिहासिक है। कांग्रेस प्रत्याशी तसनीम बानो की जीत को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकरलाल प्रजापत और कांग्रेस जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया और सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर तसनीम बानो की जीत को कांग्रेस की मजबूती का प्रतीक बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी और नगर अध्यक्ष शंकरलाल प्रजापत ने वार्ड नंबर 17 के सभी वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उनके योगदान को सराहा। इस मौके पर कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया। इनमें जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष सतीश नंदवाना, नगर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीनबंधु सोमानी, सेवादल नगर अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार, लक्ष्मी नारायण व्यास, माधव लाल सालवी, हजारी लाल खटीक, पार्षद लोकेश राव, पूर्व पार्षद राजीव सोनी, शिव प्रकाश उपाध्याय, मोहम्मद हारुन, मोहम्मद अशरफ, जुनेद, हाजी अब्दुल बहाब, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद शेर, युवा नेता अमित मोदी, नगर महासचिव मनीष सोनी, और वार्ड नंबर 17 के पार्षद प्रतिनिधि रफीक अंसारी, मोहम्मद जुनेद अंसारी, रफीक विरिया, एम. इल्यास मेवाती सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस जीत के साथ कांग्रेस ने कपासन में अपनी स्थिति और प्रभाव को मजबूत किया है।