-
☰
Satyendar Jain Admitted IN DDU: दिल्ली तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कराया भर्ती
दिल्ली तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन - Photo by : Social Media
विस्तार
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इस वक्त दीनदयाल अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि, बीती रात वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके गिरने की वजह उनकी कमजोरी और पैर फिसलना बताया जा रहा है। सफदरजंग अस्पताल गए थे सत्येंद्र जैन 22 मई को मनी लॉन्ड्री मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल गए थे। उस वक्त उनके रीड की हड्डी में दर्द की शिकायत थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इससे पहले शनिवार को इस तरह की शिकायत होने पर पुलिस प्रशासन ने उनको दीनदयाल अस्पताल भर्ती कराया था, जहां से आने के बाद उन्हें दूसरे डॉक्टर को भी दिखाया गया। सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट में यह दावा किया था कि, उनका 35 किलो वजन घट गया है, जिसकी वजह से वह कंकाल हो गए हैं। शायद यही वजह है कि वह बार-बार बीमार पड़ रहे हैं।
Chandrayan 3: इसरो आज फिर से कार्यशील होने की करेगा कोशिश, क्या विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर जागेंगे?
Kashi Cricket Stadium: प्रधानमंत्री मोदी आज काशी को देंगे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात
नई दिल्ली: दिल्ली से उदयपुर पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, भरी इकोनॉमी क्लास में उड़ान